RR vs SRH: 'मुझे तेरे राज पता हैं', ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को धमकाया! मैच के बाद किया खुलासा
वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी ने दिग्गजों को उनका फैन बना दिया। मैच के बाद ईशान किशन ने बताया कि ...और पढ़ें

ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को धमकाया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को आईपीएल-2026 में राजस्थान रॉयल्स को उसके ही घर में हरा दिया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शतक जमाया, लेकिन ईशान किशन की पारी ने उस पर पानी फेर दिया। मैच के बाद ईशान ने बताया कि उन्होंने वैभव को धमकाया था।
वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर शतक जमाया। उन्होंने इस पारी से तहलका मचा दिया। वैभव ने 37 गेंदों पर पांच चौके और 12 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली। उनके इस शतक के दम पर राजस्थान ने छह विकेट खोकर 228 रन बना लिए थे। वहीं हैदराबाद ने 18.3 ओवरों में ये टारगेट हासिल कर लिया। उसके लिए ईशान ने 31 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के के दम पर 57 रन बनाए।
'मुझे पता हैं तेरे राज'
मैच के बाद ईशान ने बताया कि उन्होंने मजाक-मजाक में वैभव को धमकाया था। उन्होंने कहा, "मैं उससे उस पागलपन के बारे में बात कर रहा था जिससे वो बल्लेबाजी करता है। कई बार लगता है कि अगर ये कुछ ओवर और टिक गया तो स्कोर कहां तक जाएगा। इसलिए हमारे लिए जरूरी था कि हम उसका विकेट ले सकें। स्कोर 288 था, लेकिन यह 258 हो सकता था। क्रिकेट वापसी का खेल है।"
उन्होंने कहा, "हमने उसे आउट किया और थोड़ी वापसी की। मैंने उनसे कहा था कि जब मैं तुम्हारे खिलाफ खेलूं तो मेरी टीम के खिलाफ आराम से खेलना। मुझे तेरे सभी राज और अंदर की बातें पता हैं।"
वैभव का दूसरा शतक
ये वैभव का आईपी्एल में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था। वो शतक 35 गेंदों पर बना था जो आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक था।