IPL 2026: PBKS की ऐतिहासिक जीत के बाद झूम उठीं प्रीति जिंटा, प्रियांश को मारा 'पंच'; रवि शास्त्री का रिएक्शन VIRAL
दिल्ली कैपिटल्स पर 6 विकेट से जीत हासिल करने के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने प्रियांश आर्य को प्यार भरे अंदाज में पंच मारा। ...और पढ़ें

DC vs PBKS: प्रीति जिंटा ने प्रियांश को मारा पंच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ उसके होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रचा। पीबीकेएस की टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया है। अपने ही 262 रन के रन चेज के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 265 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया है।
आईपीएल 2026 के 35वें मैच में पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से मात दी। ये IPL का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इस जीत के साथ पीबीकेएस की टीम ने सीजन में अपनी छठी जीत हासिल की और अंक तालिका में पहला पायदान हासिल किया।
अरुण जेटली स्टेडियम में जो हुआ, वो IPL इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर 265 रन का पहाड़ जैसा टारगेट चेज कर डाला।
प्रभसिमरन-प्रियांश की आंधी में उड़ी दिल्ली की टीम
265 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत ही तूफानी रही। प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 26 गेंदों पर 76 रन ठोक डाले, जबकि युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों में 43 रन की विस्फोटक पारी खेली। दोनों ने सिर्फ 6.5 ओवर में 126 रन जोड़कर दिल्ली के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाकर 7 गेंद बाकी रहते टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।
खबरें और भी
प्रीति जिंटा ने प्रियांश को मारा पंच
इस रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद पंजाब किंग्स के खेमे में जश्न का माहौल था। टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा खुशी से झूम उठीं और सीधे मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों को बधाई देने लगीं। इसी दौरान प्रीति ने प्रियांश आर्य से बातचीत करते हुए उन्हें प्यार भरे अंदाज में एक 'पंच' मारा।
इस दौरान प्रियांश भी मुस्कुराते हुए रिएक्ट करते दिखे। वहीं, कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने ऑन एयर ही कह दिया, "ओह, वह एक अच्छा पंच था।" शास्त्री का ये रिएक्शन भी तुरंत वायरल हो गया।
𝐔𝐍𝐒𝐓𝐎𝐏𝐏𝐀𝐁𝐋𝐄 @PunjabKingsIPL 🔥🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
Red-hot #PBKS register the Highest Successful Run-Chase in #TATAIPL history ❤️
Captain Shreyas Iyer remained unbeaten on 7⃣1⃣ to see his side over the line 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/3dVwbjbGV0
राहुल का रिकॉर्ड शतक भी गया बेकार
इससे पहले दिल्ली के लिए खेलते हुए केएल राहुल ने 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे। ये IPL इतिहास में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है।
वहीं, नीतीश राणा ने भी 44 गेंदों पर 91 रन ठोके। राहुल और राणा के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों पर 220 रन की साझेदारी हुई और दिल्ली ने 20 ओवर में 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
पहली पारी के बाद लग रहा था कि दिल्ली मैच जीत चुकी है, लेकिन प्रभसिमरन-प्रियांश की ओपनिंग जोड़ी और अय्यर की फिनिशिंग ने मैच का रुख पलट दिया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स IPL 2026 की अंक तालिका में अभी भी टॉप पर 13 अंक के साथ बरकरार है।