Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वह गली क्रिकेट की तरह खेलते हैं', वैभव सूर्यवंशी की सेंचुरी के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ये क्‍या कह दिया?

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 04:01 PM (IST)

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। ...और पढ़ें

    वैभव ने लगाया शतक।

    वैभव ने लगाया शतक।

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी ने लगाया शतक 

    2. 36 गेंदों पर छुआ यह आंकड़ा

    3. राजस्‍थान रॉयल्‍स को मिली हार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में शनिवार को रनवर्षा हुई। दिन के मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 264 रन बनाए और उन्‍हें पंजाब किंग्‍स के हाथों हार मिली। शाम में वैभव सूर्यवंशी के आतिशी शतक के बाद राजस्‍थान ने 228 रन बनाए पर हैदराबाद ने 9 गेंद पहले उन्‍हें हार थमा दी। वैभव ने 36 गेंदों पर शतक लगाया। पिछले सीजन उन्‍होंने 35 गेंदों पर ही शतक का आंकड़ा छू लिया था।

    एक पीढ़ी में एक बार आते

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की जमकर तारीफ की है। 15 साल के सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में 37 गेंदों में 103 रन बनाए। कैफ ने जियो हॉटस्टार पर कहा, "वैभव सूर्यवंशी एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाली प्रतिभा है। महज 15 साल की उम्र में वह आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को भी साधारण साबित कर रहे हैं।"

    निडर और बेफिक्र हैं

    कैफ ने यह भी बताया कि कैसे वैभव ने पैट कमिंस समेत विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ भी कोई झिझक नहीं दिखाई। उन्होंने कमिंस की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। वह गली के खेल की तरह खेलते हैं, निडर और बेफिक्र हैं। वह 2 सीजन में 2 शतक लगा चुके हैं। उन्‍होंने दोनों शतक 250 से ज्‍यादा की स्‍ट्राइक रेट से लगाए हैं। उन्हें गेंदबाज के नाम या मैच की स्थिति की परवाह नहीं होती। वह बस आक्रमण करते रहते हैं।

    अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी करते

    कैफ ने कहा, "वह एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी करते हैं जिसने दस साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला हो। गेंद की लेंथ को जल्दी पहचानने की उनकी क्षमता, क्रीज पर उनका संतुलन और उनकी जबरदस्त ताकत, सब कुछ विश्व स्तरीय है। उनका दिमाग भी शांत है।"

    खबरें और भी

    शानदार फॉर्म में हैं वैभव

    कैफ ने कहा, "अगर वह फिट रहते हैं, जीतने की भूख बनाए रखते हैं और अपना फोकस रखते हैं, तो भारतीय क्रिकेट को अगले 20 से 25 सालों के लिए अपना अगला सुपरस्टार मिल गया है।" वैभव ने मौजूदा सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान 8 पारियों में उन्‍होंने 44.62 की औसत और 234.87 की स्‍ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं। वह 19वें सीजन में अब तक दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं।

    यह भी पढ़ें- RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी का 'खौफनाक' अवतार, शतक ठोक हिंगे को सिखाया सबक; बीच मैदान पूरा किया पुराना बदला

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi का तूफान: 36 गेंदों में शतक, जयपुर में जड़ा हेलिकॉप्टर शॉट; याद आए एमएस धोनी