RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी का 'खौफनाक' अवतार, शतक ठोक हिंगे को सिखाया सबक; बीच मैदान पूरा किया पुराना बदला
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़कर कमाल कर दिया। उन्होंने आईपीएल में भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबस ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने लगाया शतक
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में आईपीएल शतक जड़ा
भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज आईपीएल शतक
प्रफुल्ल हिंगे से लिया पिछले मैच की हार का बदला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने 36 गेंदों पर शतक लगाया। सूर्यवंशी ने इसी के साथ आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरे सबसे तेज शतक लगाया। इस लिस्ट में पहले स्थान पर भी वैभव का ही नाम शामिल है। सूर्यवंशी ने मुकाबले में एक बदला भी लिया, जहां वे हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में जीरो पर आउट हो गए थे।
सूर्यवंशी ने मुकाबले में अपने बल्ले से जलवा बिखेरा और आईपीएल करियर का दूसरा शतक ठोक दिया। इससे पहले आईपीएल 2025 में अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्होंने जयपुर में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया है। इसी के साथ सूर्यवंशी ने हैदराबाद के तेज गेंदबाद प्रफुल्ल हिंगे से अपना बदला भी पूरा कर लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने लगाया शतक
15 वर्षीय खिलाड़ी ने पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 36 गेंदों पर सेंचुरी ठोक दी। सूर्यवंशी ने आईपीएल में भारतीय बल्लेबाज के द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। पहले स्थान पर भी उन्हीं का नाम शामिल है, जहां आईपीएल 2025 में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। सूर्यवंशी 37 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके 12 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।
सूर्यवंशी ने अपना हिसाब किया बराबर
सूर्यवंशी इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीरो रन पर आउट हो गए थे। उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने पहली गेंद पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया था। सूर्यवंशी ने उस मुकाबले की कसर इस मैच में पूरी की और शतक लगाया। वैभव को आउट करने के बाद हिंगे ने कहा था कि उन्होंने अंडर-23 के एक मैच में भी सूर्यवंशी को बाउंसर पर आउट किया था। ऐसे में इस मैच में भी उन्होंने ऐसा किया। प्रफुल्ल का कहना था कि उन्होंने गेंदबाजी कोच से यही प्लान बनाया था।
खबरें और भी
हिंगे के पहले ओवर में जड़े 4 छक्के
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना हिसाब बराबर करते हुए इस मुकाबले में हिंगे के खिलाफ पहले ही ओवर में लगातार 4 छक्के जड़े। हैदराबाद के गेंदबाज ने पिछले मैच में वैभव को जीरो पर आउट किया था लेकिन इस मैच में उनकी बाउंसर वाली रणनीति काम नहीं आई। सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया।