विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DC vs PBKS: लुंगी एनगिडी को कैच लेने के चक्कर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल से ताजा अपडेट आया सामने

Published: Sat, 25 Apr 2026 06:51 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2026 08:52 PM (IST)

पंजाब किंग्स के खिलाफ तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को गंभीर चोट लगी। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। एनगिडी के सिर में चोट लगी है।

लुंगी एनगिडी को लगी चोट

लुंगी एनगिडी को लगी चोट

HighLights

  1. दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला

  2. लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से चोटिल

  3. एनगिडी को अस्पताल ले जाया गया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के तेज गेंदबाद लुंगी एनगिडी को पंजाब किंग्स के खिलाफ गंभीर चोट का सामना करना पड़ा। एनगिडी कैच लेते समय चोटिल हो गए और वे खुद चलकर मैदान से बाहर नहीं जा सके। उनके लिए स्ट्रेचर मैदान पर लाया गया और एम्बुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि खेल को रोकना पड़ा।

एनगिडी पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या का कैच लपकने के लिए दौड़े लेकिन वे सही से अंदाजा नहीं लगा सके। उसके बाद मैदान पर गिर गए और फिर खुद से नहीं उठ सके। उन्हें स्ट्रेचर के लिए मैदान से बाहर ले जाया गया। एनगिडी को अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि चोट गंभीर है क्योंकि वे खुद चलकर नहीं जा सके।

लुंगी एनगिडी को ले जाया गया अस्पताल

पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ शानदार आगाज किया। ऐसे में तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए कप्तान अक्षर आए। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्या ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद हवा में चली गई। एनगिडी ने कैच लपकने की कोशिश की लेकिन गेंद नहीं पकड़ सके। वे गिर गए और उनका सिर जमीन पर लगा और मुड़ गया। इसके बाद वे उठ नहीं सके और स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया।

मैदान पर एम्बुलेंस भी लाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एनगिडी को करोलबाग के मैक्स हॉस्पिटल में ले जाया गया है। उनकी चोट की वजह से खेल 15 मिनट तक रुका रहा। पंजाब के खिलाड़ी भी मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, जब एनगिडी को मैदान से बाहर ले जाया गया, तो खेल दोबारा से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज का हॉस्पिटल में स्कैन होगा और उसके बाद ही उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसका कोई अंदाजा लगाया जा सकेगा।

लुंगी की हालत स्थिर

लुंगी को पंजाब के खिलाफ मुकाबले में चोट का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनगिडी की हाल स्थिर है और उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है।

दिल्ली ने खड़ा किया 264 रनों का स्कोर

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक लगाते हुए नाबाद 152 रनों की पारी खेली। उनके अलावा नीतीश राणा ने भी 91 रनों की अहम पारी खेली। 265 रनों के जवाब में पंजाब ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और 2.3 ओवरों में ही 42 रन ठोक डाले।

यह भी पढ़ें- DC vs PBKS: केएल राहुल ने शतक जड़ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, धोनी से लेकर गेल तक कई दिग्गजों को पछाड़ा

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की एक बार फिर हुई फजीहत, PSL 2026 में सफेद की बजाय 'रेड बॉल' से हुआ मैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।