ईशान किशन को क्या लग गया कप्तानी का चस्का? पैट कमिंस की वापसी के बाद खोला अपने दिल का राज
ईशान किशन ने 7 मैचों में आईपीएल 2026 में हैदराबाद की कप्तानी की और टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। पैट कमिंस की वापसी के बाद उन्होंने कप्तानी को लेकर बड़ा ...और पढ़ें

ईशान किशन
HighLights
ईशान किशन ने हैदराबाद के खिलाफ खेली 74 रनों की पारी
हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया
ईशान ने कप्तानी को लेकर दिया बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के उनके घर में घुसकर हरा दिया। ईशान ने मुकाबले में 74 रनों की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। किशन इस मुकाबले से पहले पैट कमिंस की अनुपस्थिति में हैदराबाद की अगुवाई कर रहे थे और टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी। एसआरएच ने लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की थी।
राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में कमिंस की वापसी हुई और उन्होंने टीम की अगुवाई की। मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद ईशान से कप्तान को लेकर सवाल किया गया। हालांकि, ईशान का मानना है कि कमिंस शानदार कप्तान हैं। ऐसे में उनकी वापसी के बाद वे अपनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी पर ध्यान देंगे। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ खेली अपनी पारी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
ईशान किशन ने कप्तानी को लेकर दिया बयान
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में किशन से कप्तानी को लेकर सवाल हुआ। ईशान ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं एक विकेटकीपर के तौर पर भी वही काम कर सकता हूं। 7 मैचों में टीम की कप्तानी करना बहुत मजेदार रहा। वे (कमिंस) बहुत ही शानदार कप्तान हैं। अब मैं अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ध्यान दे रहा था।"
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी बैटिंग पर बात करते हुए कहा, "आपको डरना नहीं होता है और अपने शॉट्स खेलने होते हैं, किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है। मुझे लगता है कि पिच काफी तेज थी और उछाल भी था। मैं अभिषेक से लगातार बात कर रहा था कि क्या हो रहा है और रन रेट क्या है। हम काफी शांत थे और पावरप्ले में अच्छा खेलना होता है। शांत रहने से यहां पर मतलब है कि आपको गेंद का चयन करना है और गैप में बॉल को धकेलना होता है। मुझे लगता है कि मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है।"
खबरें और भी
हैदराबाद की मुकाबले में जीत
राजस्थान ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाते हुए 103 रनों की पारी खेली। हैदराबाद ने लक्ष्य को 18.3 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। एसआरएच के लिए ईशान किशन ने 74 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 57 रन बनाए।