Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हल्के में नहीं ले सकते', आयरलैंड से हार के बाद फूटा श्रेयस अय्यर का गुस्‍सा; अगले मैच का प्‍लान भी शेयर किया

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 10:41 PM (GMT+05:30)

    आयरलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। बेलफास्‍ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से मात दी। ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर

    HighLights

    1. आयरलैंड ने 34 रन से जीता मैच 

    2. पहली बार हारी भारतीय टीम

    3. 28 जून को खेला जाएगा दूसरा मैच

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आयरलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। बेलफास्‍ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से मात दी। भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड की यह पहली जीत है। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी की शुरुआत भी खराब रही और उन्‍हें पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद अय्यर का गुस्‍सा फूटा। साथ ही उन्‍होंने अगले मैच का प्‍लान भी बताया।

    अपना पहला T20I मैच हारने वाले भारतीय कप्तान

    • विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, कानपुर 2017
    • ऋषभ पंत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2022
    • शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2024
    • श्रेयस अय्यर बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट 2026

    बॉलर्स अच्छी बॉलिंग कर रहे थे

    भारत की बॉलिंग और मैच के आखिर में हाथ से निकल जाने पर अय्यर ने कहा, "मुझे लगता है कि शुरुआत में बॉलर्स अच्छी बॉलिंग कर रहे थे। उन्हें लेटरल मूवमेंट मिल रहा था और कुछ विकेट भी मिले। हमें शानदार शुरुआत मिली, लेकिन बीच में हम अपनी योजना पर ठीक से अमल नहीं कर पाए। हमने उन्हें सीधे ग्राउंड की तरफ शॉट खेलने दिए, जहां हमें पता है कि बाउंड्री छोटी है। जिस तरह की शुरुआत मिली थी, उसे देखते हुए 140 का स्कोर बहुत अच्छा होता। फिर भी यहां का अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमें इन हालात में खेलने का मौका मिला, पिच के बारे में अच्छी जानकारी मिली। कप्तान के तौर पर यह एक शानदार शुरुआत रही।"

    लंबे ब्रेक के बाद उतरा भारत

    लंबे ब्रेक के बाद लय बिगड़ने और अगले मैच से पहले फोकस के बारे में अय्यर ने कहा, "जो हुआ उसे हम भूल जाएंगे। इस मैच से निश्चित रूप से बहुत कुछ सीखने को मिला है और हम कोशिश करेंगे कि अगले मैच में पूरी ताकत के साथ उतरें।"

    दुबे की तारीफ की

    हर्षित राणा और शिवम दुबे की गेंदबाजी के बारे में भारतीय कप्‍तान ने कहा, "शुरुआत में उन्हें मदद मिल रही थी और शिवम ने पहले भी अहम ओवर डाले हैं। इसलिए मैं हमेशा उन पर भरोसा करता हूं और मैंने उनके साथ घरेलू क्रिकेट भी खेला है। मैं उनकी खूबियों और कमियों को जानता हूं। हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की। चोट से उबरने के बाद इस स्तर पर खेलना और ऐसा हुनर दिखाना वाकई कमाल है।"

    खबरें और भी

    हल्‍के में नहीं ले सकते

    हार के बाद टीम को दिए मैसेज के बारे में अय्यर ने कहा, "मुझे लगता है कि आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते। आप बस मैदान पर जाकर मैच नहीं जीत सकते। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि आप उस पल में पूरी तरह मौजूद रहें। जैसा कि मैंने पहले कहा, आपको वर्तमान में रहना होगा और अगर विरोधी टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, तो उसका पूरा फायदा उठाना होगा। किसी भी पल या स्थिति को कभी हल्के में न लें। अगले मैच का हमें इसका बेसब्री से इंतजार है।"

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड ने भारत को हराकर पलट दिया टी20 क्रिकेट का इतिहास, टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE 1st T20I Highlights: श्रेयस युग की शर्मनाक शुरुआत, आयरलैंड ने भारत को पहली बार टी20I में शिकस्‍त दी