रोहित और विराट में से न्यूजीलैंड में कौन जमाएगा सबसे ज्यादा शतक? पुजारा ने कर दी भविष्यवाणी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है। पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ...और पढ़ें
-1793607706355_m.webp)
रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे में करेंगे वापसी
HighLights
चेतेश्वर पुजारा ने रोहित-विराट के शतकों पर की भविष्यवाणी
विराट कोहली के न्यूजीलैंड में शतक के अधिक अवसर
यह दौरा रोहित-विराट का अंतिम हो सकता है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को मात देने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब वनडे सीरीज पर टिकी हैं जिसकी शुरुआत चार नवंबर से हो रही है। इसी सीरीज से एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे। सभी का ध्यान इन दोनों के प्रदर्शन पर है।
भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टीम में इन दोनों की अहमियत पर जोर दिया, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि इन दोनों में से न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा शतक कौन बनाएगा तो पुजारा मुश्किल में पड़ गए।
किसका लिया नाम
पुजारा से जियोहॉटस्टार के शो पर जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "जिस तरह से रोहित बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका काम है कि वह पावरप्ले में टीम को अच्छी शुरुआत दें। न्यूजीलैंड में उनका यह रोल बदल सकता है और वह शतक की ओर जा सकते हैं, लेकिन विराट के लिए संभावनाएं ज्यादा हैं क्योंकि वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं।"
उन्होंने कहा, "उनका खेल एंकर रोल का है। नंबर-3 पर आने वाले बल्लेबाज के लिए वनडे में शतक बनाना आसान है। ओपनर का रोल भी तय है, लेकिन न्यूजीलैंड में यह बदलता है। इसलिए मुझे लगता है कि विराट के रोहित की तुलना में न्यूजीलैंड में शतक जमाने की ज्यादा संभावनाएं हैं।"
हो सकता है आखिरी दौरा
न्यूजीलैंड का यह दौरा रोहित और विराट कोहली दोनों का आखिरी दौरा हो सकता है। दोनों अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर खड़े हैं और वनडे वर्ल्ड कप तक खेलने की कोशिश कर रहे हैं। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के बाद वह क्रिकेट को अलविदा भी कह सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।