विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'विराट से बात करने में डर लगता है', पूर्व भारतीय कोच ने कोहली को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

Published: Mon, 09 Nov 2026 04:11 PM (IST)

पूर्व भारतीय असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने खुलासा किया है कि कोच विराट कोहली की कमियों पर बात करने ...और पढ़ें

विराट कोहली

विराट कोहली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट का कहना है कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से उनकी कमियों के बारे में कोच बात करने से डरते हैं। डोशेट, जो गौतम गंभी के साथ टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं, उनका मानना है कि कोहली की कमियों के बारे में पता होने के बावजूद वे उनसे बात करने पर हिचकिचा रहे थे।

दरअसल, उन्होंने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कोहली लगातार चौथे स्टंप की गेंदबाजी पर आउट हो रहे थे। सवाल खड़े हो रहे थे कि भारतीय टीम मैनेजमेंट क्या कर रहा है। ऐसे में डोशेट ने खुलासा किया है कि वे खुद कोहली से हिचकिचा रहे थे। उन्होंने ये भी माना कि आजकल पारव खिलाड़ियों के साथ अधिक है, जिसकी वजह से कोच भी बहुत कम बात कर पाते हैं।

रयान टेन डोशेट ने विराट कोहली को लेकर किया खुलासा

टॉकस्पोर्ट क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए उन्होंने कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अब कोच दखल देने से डरते हैं। आपको ये बैलेंस बनाना होता है कि खिलाड़ियों को ये लगे कि आप सिर्फ मदद कर रहे हैं। ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप उन्हें गलत ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं ऐसा कोच कभी नहीं बनना चाहता हूं, जो बात करने के लिए या फिर किसी और को सही राय देने से डरे।"

पूर्व भारतीय कोच ने आगे कहा, "मैं असल में विराट कोहली के बारे में एक अच्छी कहानी बता रहा था। ऑस्ट्रेलिया में उन्हें ड्राइव करने और चौथे स्टंप की गेंद को खेलने में दिक्कत हो रही थी। आखिरकार मैं चौथे टेस्ट मैच के बीच उनसे बातचीत करने गया। वो इस मामले में बहुत अच्छे थे। वे खुद चाहते थे कि उनसे कोई बात करे।"

यह खतरनाक साबित हो सकता है: डोशेट

नीदरलैंड्स के पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि कोहली जैसे खिलाड़ी के पास जाना, उसमें दखल देना और जो रहा है उसके बारे में बात करना, ये विराट कोहली जैसे खिलाड़ी के साथ एक कोच के तौर पर खतरनाक साबित हो सकता है। मुझे लगता है कि जब आप ये करते हैं, तो आपको सही शब्दों का इस्तेमाल करना होगा।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI Playing-11: मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को मिलेगी जगह, टीम से बाहर जाएंगे दो खिलाड़ी!

यह भी पढ़ें- 'अब आया सच सामने', सैंडपेपर मामले में ख्वाजा के खुलासे से डेविड वॉर्नर हुए गदगद, Video पोस्ट कर कही दिल की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।