Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ICC ट्रॉफी के साथ करियर का अंत', विश्व कप 2027 में जीत के साथ विदाई चाहते हैं डेविड मिलर

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 08:23 PM (IST)

    डेविड मिलर को उम्मीद है कि वह अपने करियर का अंत एक आईसीसी ट्रॉफी के साथ करेंगे, खासकर 2027 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका में जीत हासिल करके। ...और पढ़ें

    डेविड मिलर

    डेविड मिलर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के 37 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर को उम्मीद है कि वे एक आईसीसी ट्रॉफी के साथ अपने करियर का समापन करेंगे। अफ्रीकी खिलाड़ी ने ये उम्मीद ऐसे समय में जगाई है, जब अगले साल वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होने वाला है। विश्व कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। ऐसे में मिलर को उम्मीद है कि प्रोटियाज विश्व कप को अपने नाम करेंगे।

    अफ्रीकी टीम ने हाल के समय में आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेला लेकिन भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उस फाइनल में मिलर पर बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन हार्दिक पांड्या के खिलाफ खेले गए शॉट सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग ऑफ पर लपक लिया था, जिससे वे अफ्रीका को टाइटल नहीं जिता सके थे। अब उन्हें उम्मीद है कि वे अपने करियर के अंत में एक आईसीसी ट्रॉफी जरूरत जीतेंगे।

    डेविड मिलर ने जताया भरोसा

    जियोस्टार से बात करते हुए मिलर ने कहा, "हां मैं सच में इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे लिए ये एक गोल है, जिसे हासिल करना चाहता हूं। मैं अपने करियर को एक ट्रॉफी के साथ खत्म करना चाहूंगा। मेरे लिए ये एक गोल है और विश्व कप की टीम का हिस्सा बनना मैं बहुत पसंद करूंगा। ये कुछ ऐसा है, जिसका कोई भरोसा नहीं है लेकिन मैं टीम में जगह बनाने और अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। अपने घर पर, अपने फैंस के सामने और उस जगह पर जहां मैं अपनी सारी क्रिकेट खेला हूं, वहां जीतना बहुत खास होगा।"

    मिलर ने सीमित ओवर प्रारूप में खुद को एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए फिनिशर की भूमिका भी अच्छे तरह से निभाई है। ऐसे में जब उनसे सवाल किया गया कि उन्हें अपने करियर में किस बात पर सबसे अधिक गर्व होगा, तो उन्होंने फिनिशर बनने की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, "मैंने मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करके और मैच खत्म करके अपना करियर बनाया है। इस बात पर मुझे सबसे अधिक गर्व होगा।"

    खबरें और भी

    साउथ अफ्रीका जीतना चाहेगा पहला वर्ल्ड कप

    साउथ अफ्रीका की टीम अब तक एक बार भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है। वे वनडे या टी20 किसी भी तरह का वर्ल्ड कप अपने नाम अब तक नहीं कर सके हैं। ऐसे में अगले साल विश्व कप उनके घर पर होगा और वे पहली बार इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाना चाहेंगे। प्रोटियाजन ने अब तक दो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी (1998) और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025) जीता है।

    यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने ICC रैंकिंग में दो सालों का सूखा किया खत्म, ऋषभ पंत को हुआ बड़ा नुकसान

    यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट मैच में बदलेगा 100 सालों का इतिहास, पहली बार होगा ये अनोखा कारनामा