Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाबर आजम ने ICC रैंकिंग में दो सालों का सूखा किया खत्म, ऋषभ पंत को हुआ बड़ा नुकसान

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 07:38 PM (IST)

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने दो साल बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में वापसी की है, जबकि ऋषभ पंत को नुकसान हुआ है। ...और पढ़ें

    बाबर आजम-ऋषभ पंत

    बाबर आजम-ऋषभ पंत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 2 सालों का सूखा समाप्त कर दिया है। उन्होंने आईसीसी की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बाबर पिछले कुछ सालों में अपन बेस्ट फॉर्म में नहीं रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है, जो उनकी खराब फॉर्म का सबूत है। हालांकि, वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने कुछ हद तक फॉर्म में वापसी की।

    बाबर ने पहले मैच में अर्धशतक लगाया लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने वापसी की और पहली पारी में 88 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान ने बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज में दो मैचों में दो अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में मिला है। उन्होंने लंबी छलांग लगाते हुए 2 सालों बाद टेस्ट बैटर्स की रैंकिग में टॉप-10 में वापसी की है।

    बाबर आजम ने दो सालों का सूखा किया समाप्त

    बाबर को वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया। इससे पहले टीम की कमान शान मसूद के हाथों में थी। कप्तानी मिलने के बाद बाबर के प्रदर्शन में भी सुधार आया और उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया। उनके इस प्रदर्शन का फायदा उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में मिला है। बाबर टेस्ट बैटर्स की ताजा रैंकिंग में दशवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वे दो सालों तक टॉप-10 से बाहर रहे थे। बाबर ने 5 पायदान की छलांग लगाई है। इससे पहले वे 15वें स्थान पर मौजूद थे। बाबर के इस समय 716 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं, जिनके 853 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

    ऋषभ पंत को हुआ नुकसान

    भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी हाल के समय में निराशाजनक रहा है। इससे उन्हें ताजा रैंकिंग में एक पायदान का नुकसान हुआ है। पंत पहले 13वें स्थान पर मौजूद थे लेकिन अब वे 14वें स्थान पर खिसक गए हैं।

    खबरें और भी

    टॉप-10 में दो भारतीय बैटर

    आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। हालांकि, टॉप-5 में कोई भी इंडियन बैटर नहीं शामिल है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 743 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं। यशस्वी जायसवाल 9वें नंबर पर हैं, जिनके 733 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

    यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट मैच में बदलेगा 100 सालों का इतिहास, पहली बार होगा ये अनोखा कारनामा

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ जब चैपल बंधुओं ने मचाया गदर, 54 साल पहले एशेज में बनाया था अनोखा रिकॉर्ड