Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्लैंड के खिलाफ जब चैपल बंधुओं ने मचाया गदर, 54 साल पहले एशेज में बनाया था अनोखा रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 06:00 PM (IST)

    12 अगस्त 1972 को इयान और ग्रेग चैपल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रचा था। वे एक ही मैच में शतक लगाने वाले पहले सगे भाई बने, जिसस ...और पढ़ें

    ग्रेग चैपल-इयान चैपल (फोटो: ICC)

    ग्रेग चैपल-इयान चैपल (फोटो: ICC)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 12 अगस्त 1972 को इयान चैपल और ग्रेग चैपल का इंग्लैंड के खिलाफ तूफान आया था। दोनों भाइयों ने ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। ये पहली जोड़ी बनी थी, जब दो सगे भाइयों ने एक ही मैच में शतक लगाया हो। उनके बाद कई भाइयों ने टेस्ट मैच की एक पारी में शतक लगाया लेकिन सबसे ऐतिहासिक कारनामा इयान चैपल और ग्रेग चैपल का माना जाता है।

    चैपल भाइयों ने इंग्लैंड में खेलते हुए एशेज सीरीज में ये कारनामा किया था। उनकी बल्लेबाजी के दम पर ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबले में जीत हासिल की थी। दोनों भाइयों ने एक ही टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक लगाने का कारनामा आज ही के दिन यानी 12 अगस्त को किया था।

    इयान चैपल और ग्रेग चैपल ने लगाया था शतक

    इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 1972 का पांचवां मुकाबला 10-16 अगस्त के बीच द ओवल में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरी। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को 24 रनों पर पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज ग्रीम वॉटसन 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कीथ स्टैकपोल भी 18 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे कंगारुओं का 34 रनों पर दूसरा विकेट गिर गया था।

    ऑस्ट्रेलिया के लिए भले ही शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन कप्तान इयान चैपल और उनके भाई ग्रेग चैपल ने मोर्चा संभाला। चैपल बंधुओं ने इंग्लिश गेंदबाजों की कुटाई शुरू की और 201 रनों की साझेदारी कर डाली। इयान ने 118, जबकि ग्रेग ने 113 रनों की पारी खेली। उनकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बढ़त बना ली और 399 रन बना डाले। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया। चैपल भाइयों की पहली जोड़ी, बनी जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में शतक लगाया हो।

    खबरें और भी

    अन्य बल्लेबाजों ने भी बनाया रिकॉर्ड

    चैपल भाइयों के अलावा ऑस्ट्रेलिया अन्य जोड़ियों ने भी ये कमाल किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव वॉ और मार्क वॉ की जोड़ी ने एक ही मैच में शतक लगाया। इसके अलावा शॉन मार्श और मिचेल मार्श ने भी ये कारनामा किया था। पाकिस्तान के सादिक और मुश्ताक मोहम्मद भी ये कारनामा कर चुके हैं।

     यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में 'डेब्यू' करेंगे अजिंक्य रहाणे, टेस्ट सीरीज के दौरान नए रोल में आएंगे नजर

    यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में चोटों का 'ग्रहण': बुमराह-सुदर्शन के बाद यह मैच विनर भी श्रीलंका टेस्ट से बाहर, आकाश की वापसी पर सस्पेंस