DC vs CSK: 'इन्होंने किया बेड़ा गर्क…', कप्तान Axar Patel ने हार के बाद किसे ठहराया सबसे बड़ा मुजरिम
Axar Patel Statement: दिल्ली कैपिटल्स की सीएसके के खिलाफ मिली 23 रन की हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने गेंदबाजों की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने बताया ...और पढ़ें

Axar Patel ने CSK के खिलाफ मिली हार के बाद किसे माना दोषी?
HighLights
DC vs CSK: सीएसके ने डीसी को 23 रन से हराया
दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद क्या बोले कप्तान अक्षर पटेल?
अक्षर पटेल ने फील्डिंग यूनिट को बताया हार का जिम्मेदार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। DC Skipper Axar Patel Statement: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीएसके के हाथों मिली हार का कारण खराब फील्डिंग को बताया। 23 रन की करीबी हार के बाद अक्षर पटेल ने बैटिंग या बॉलिंग को दोषी नहीं माना। उनके अनुसार, फील्डिंग में अंतर ही मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। सीएसके ने संजू सैमसन की नाबाद 115रन की पारी के दम पर 2 विकेट पर 212 रन बनाने के बाद जैमी ओवरटन (18 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली को 189 रन पर ऑलआउट कर 23 रन से जीत दर्ज की।
Axar Patel ने CSK के खिलाफ मिली हार के बाद किसे माना दोषी?
दरअसल, संजू सैमसन को मैच के 10वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर पथुम निसांका ने आसान-सा कैच छोड़कर जीवनदान दिया था। उस समय संजू 55 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद दिल्ली के फील्डर्स 59 रन की पारी खेलने वाले आयुष म्हात्रे को भी रन आउट करने से चूक गए। अक्षर ने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,
"मुझे लगता है कि हमने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन अगर रन-चेज की बात करें, तो पावरप्ले के बाद हमने जल्दी-जल्दी दो-तीन विकेट खो दिए, जिससे लय टूट गई। मुझे लगता है कि फील्डिंग में अंतर ही मेरे लिए मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। विकेट गुच्छों में गिरते रहे और इसी वजह से हम पिछड़ते चले गए। बल्लेबाजों ने ठीक-ठाक काम किया, लेकिन कुल मिलाकर हमारी खराब फील्डिंग ने हमें निराश किया।"
उन्होंने रन चेज पर कहा,
मैं अपने गेंदबाजों को श्रेय देना चाहूंगा, उन्होंने विपक्षी टीम को 215-217 के आसपास रोकने का बहुत अच्छा काम किया, खासकर तब जब उनके बल्लेबाज सेट थे और केवल 2-3 विकेट गिरे थे। यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच थी। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, अगर हमने मैदान पर एक-दो कैच नहीं छोड़े होते, तो नतीजा कुछ और हो सकता था।
अक्षर पटेल
खबरें और भी
जब अक्षर से ये पूछा गया कि क्या पिच धीमी हो गई थी। तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, वास्तव में कुछ भी नहीं बदला। मुझे लगता है कि ओस की वजह से उनके लिए गेंदबाजी करना ज्यादा मुश्किल था, फिर भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की।