DC vs CSK: 'मुझे लगा अच्छा स्कोर है', हार के बाद छलका कप्तान Axar Patel का दर्द; संजू का दिया उदाहरण
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया। हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने निराशा व्यक् ...और पढ़ें

DC vs CSK: छठी हार के बाद क्या बोले कप्तान Axar Patel?
HighLights
दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से रौंदा
दिल्ली की हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल दिखे निराश
कप्तान अक्षर पटेल ने कुलदीप यादव को किया मिस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Axar Patel Statement after loss Vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदकर उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया। इस जीत के साथ चेन्नई दो अंक हासिल कर अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है। मैच में सीएसके की जीत के रियल हीरो संजू सैमसन रहे, जिनके बल्ले से 87 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी निकली, जिसके दम पर सीएसके ने ये मैच जीत लिया।
अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में सीएसके ने दो विकेट के नुकसान पर 2.3 ओवर बाकी रहते हुए आसानी से 156 रन का लक्ष्य हासिल किया। वहीं, हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराज दिखे। उन्होंने कहा कि 8 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के बावजूद दिल्ली 10-15 रन पीछे रह गई, हालांकि उन्होंने 155 के स्कोर को फाइटिंग टोटल बताया।
छठी हार के बाद क्या बोले कप्तान Axar Patel?
दरअसल, मैच हारने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान डीसी के कप्तान अक्षर पटेल से जब स्कोर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, देखिए जिस तरह से पहली पारी में विकेट खेल रहा था, मुझे लगा कि हां, 155 एक अच्छा स्कोर था। लेकिन चूंकि हम आठ बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे, मुझे लगा कि हम 10-15 रन पीछे रह गए।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच के व्यवहार पर बात करते हुए अक्षर ने कहा,
मुझे लगता है कि पिच थोड़ी बेहतर हो गई थी, लेकिन मुझे लगता है कि फर्क सेट बल्लेबाज ने बनाया। जब कोई बल्लेबाज सेट होता है, तो लगता है कि पिच में कुछ नहीं है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि उसमें कुछ था। नए बल्लेबाज के लिए आना आसान नहीं था। हां, नए खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं था क्योंकि, आप जानते हैं, लेंथ बॉल रुक कर आ रही थीं, कभी नीची रह जा रही थीं, और कभी रुक कर उछाल भी ले रही थीं। तो मुझे लगता है कि नए बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल था। लेकिन जब सेट बल्लेबाज खेल रहे थे, तो आसान लग रहा था। आप देख सकते हैं कि संजू ने किस तरह से खेल को आगे बढ़ाया।
अक्षर पटेल
खबरें और भी
कुलदीप को किया मिस
अक्षर ने डीसी के निचले क्रम के बल्लेबाजों की तारीफ की और इसे पॉजिटिव पहली बताया, लेकिन उन्होंने माना कि कुलदीप यादव की कमी महसूस हुई। पटेल ने कहा,
हां, बिल्कुल, हमारी बल्लेबाजी को देखते हुए मुझे लगता है कि ये एक पॉजिटिव बात है। पांच विकेट गिरने के बाद भी जिस तरह से हमने आखिर में फिनिश किया वो अच्छा था। तो हां, वो एक पॉजिटिव है। लेकिन मुझे गेंदबाजी में अपने साथी कुलदीप की कमी खली।
बता दें कि दिल्ली की हार की कहानी उसकी कमजोर बल्लेबाजी से शुरू हुई। पिछली बार आरसीबी के खिलाफ 76 रन पर सिमटने के बाद इस मैच में भी उनके बैटर्स दबाव में दिखे। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने सतर्क शुरुआत की, लेकिन रन गति धीमी रही। पावरप्ले में टीम केवल 37 रन ही बना सकी, जिससे आगे के बल्लेबाजों पर ज्यादा प्रेशर बना।
अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 65 रन की साझेदारी हुई, जिससे दिल्ली 155 रन तक पहुंच सकी। ये स्कोर लड़ने के लायक तो था, लेकिन पिच के हिसाब से काफी नहीं माना जा रहा था।
हार के बाद अब डीसी के आगे बचे हुए मैचों को लेकर जब कप्तान अक्षर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हां, बिल्कुल, अब हम कोई गलती अफोर्ड नहीं कर सकते। तो हमें एक क्लियर माइंडसेट के साथ जाना होगा कि हमें जो भी समय या मौके मिलें, हमें जीतना ही है।