Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKR के खिलाफ दिल्ली की हार से टूटे अक्षर पटेल ने किया 'सरेंडर', बोले - 'अब अगले सीजन देखेंगे'

    Updated: Sat, 09 May 2026 12:00 AM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम प्लेऑफ के रेस से लगभग बाहर हो गई है और इसके बाद अक्षर पटेल का दर्द छलका है ...और पढ़ें

    अक्षर पटेल

    अक्षर पटेल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 अब तक अच्छा नहीं रहा है। टीम को घर पर लगातार हार मिल रही है। कोलकाता के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल निराश दिखाई दिए। अक्षर का कहना है कि स्पिनरों ने काफी गलतियां की, जिसकी वजह से कोलकाता को खेलने में आसानी हुई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीम को अच्छी शुरुआत मिलती रही है लेकिन बाद में लय बिगड़ जाती है।

    दिल्ली की बल्लेबाजी कोलकाता के खिलाफ फ्लॉप रही। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली को केएल राहुल और पथुम निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, इसके बाद मध्य ओवरों में डीसी उसी लय को बरकार नहीं रख सकी। इसके बाद उनके स्पिनर्स ने भी खूब रन लुटाए और इसी वजह से फिन एलन ने शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। केकेआर से मिली हार के बाद पटेल निराश दिखाई दिए।

    अक्षर पटेल ने बताई टीम की गलतियां

    कोलकाता से मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए अक्षर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी उम्मीद से रन काफी कम थे। स्पनिरों ने काफी गलतियां की। हमने एक साथ पांच विकेट गंवा दिए और इसी वजह से मुझे लगता है कि हमारी लय बिगड़ गई। हमें शायद इस बारे में सोचने की जरूरत है क्योंकि सीएसके के खिलाफ मुकाबले में भी हमारे साथ ऐसा ही हुआ था। हमने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन फिर अचानक से विकेट गिरने लगे।"

    पटेल ने आगे कहा, "इस समस्या को जटिल तरीके से नहीं सुलझाया जा सकता है। जह मैं और आशुतोष बल्लेबाजी कर रहे थे, तो सोच रहे थे कि अगर हम आउट हो गए, तो आने वाले बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो जाएगी। मुझे लगता है कि हमें यही मानसिकता अपनाने की जरूरत है। अगर आपके विकेट गिर रहे हों, तो आपको क्रीज पर रुकने की जरूरत है और उसके बाद खेल सकते हैं।"

    खबरें और भी

    अगले साल की योजनाएं बनाएंगे: पटेल

    पटेल को मानना है कि बाकी बचे मैचों में वे अगले साल की तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा, "अगर विकेट लगातार गिर रहे हों, तो आपको एक या दो ओवर तक दबाव झेलना होता है। हम पीछे मुड़कर देखेंगे और अपनी गलतियों पर विचार करेंगे। अभी लंबा सफर है और अगला साल भी आएगा। इस वजह से हम अगले साल की योजनाएं और रणनीतियां बनाने पर विचार करेंगे। इसी के आधार पर हम बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी देखेंगे और विचार करेंगे कि किसे मौका दिया जा सकता है।"

    यह भी पढ़ें- DC vs KKR: फिन एलन के शतक से बेबस हुई दिल्ली, कोलकाता ने घर में किया शर्मसार

    यह भी पढ़ें- 'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा', TV पर डेब्‍यू के लिए तैयार रोहित शर्मा, हिटमैन के टीजर ने मचाया तहलका