Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा', TV पर डेब्‍यू के लिए तैयार रोहित शर्मा, हिटमैन के टीजर ने मचाया तहलका

    Updated: Fri, 08 May 2026 10:25 PM (IST)

    टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज टी20 विश्व कप विजेता टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टेलीविजन पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा टेलीविजन पर डेब्यू करने के लिए तैयार

    रोहित शर्मा टेलीविजन पर डेब्यू करने के लिए तैयार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज टी20 विश्व कप विजेता टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टेलीविजन पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को एक टीजर जारी किया गया, जिसमें 'हिटमैन' रोहित शर्मा टेलीविजन पर अपनी पहली उपस्थिति के लिए तैयार नजर आए। शो के बारे में ज्‍यादा जानकारी जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर घोषित की जाएगी। टीजर में रोहित से 'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा' बोलने की डिमांड की गई।

    आईपीएल खेल रहे रोहित

    रोहित इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 19वें सीजन में अब तक खेले पांच मैचों में 55.25 की औसत और 174.01 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं। इस दौरान वह दो अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 84 रन है। रोहित ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वानखेड़े स्‍टेडियम में यह पारी खेली थी।

    इसके अलावा उन्‍होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पहले मैच में 78 रन बनाए थे। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित पिछले कुछ मैच नहीं खेले थे। मुंबई इंडियंस के पिछले ही मैच से ही उनकी वापसी हुई है। रविवार को मुंबई का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। रोहित अब इस मैच में एक्‍शन में नजर आएंगे।

     

     

    अब सिर्फ वनडे खेलते रोहित

    2007 में डेब्‍यू करने वाले रोहित अब टेस्‍ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास ले चुके हैं। उन्‍होंने 67 टेस्‍ट की 116 पारियों में 40.57 की औसत और 57.05 की स्‍ट्राइक रेट से 4301 रन बनाए। इस फॉर्मेट में रोहित ने 18 फिफ्टी के साथ ही 12 सेंचुरी भी लगाई हैं। 282 वनडे की 274 पारियों में हिटमैन के नाम 11577 रन हैं। वह एकदिवसीय में 61 फिफ्टी और 33 सेंचुरी लगा चुके हैं। इस प्रारूप में उनका बेस्‍ट स्‍कोर 264 रन है। रोहित की नजर अगले साल होने वाले विश्‍व कप पर है।

    खबरें और भी

    IPL में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन

    टी20 इंटरनेशनल में रोहित के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्‍होंने 159 मैच में उन्‍होंने 4231 रन बनाए थे। इस फॉर्मेट में रोहित के नाम 32 अर्धशतक और 5 शतक दर्ज हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी हैं। उन्‍होंने अब तक खेले 277 मुकाबलो में 7267 रन बनाए हैं। उनसे ऊपर सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्‍होंने 9040 रन जड़े हैं।

    यह भी पढ़ें- 'विराट से कुछ सीख लो', IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद रोहित शर्मा को पूर्व बल्लेबाज ने जमकर लताड़ा

    यह भी पढ़ें- RCB vs MI: बेंगलुरु के खिलाफ खेल सकते हैं हार्दिक पांड्या, टीम से बाद में जुड़ेंगे