RCB vs MI: बेंगलुरु के खिलाफ खेल सकते हैं हार्दिक पांड्या, टीम से बाद में जुड़ेंगे
कप्तान हार्दिक पांड्या रायपुर पहुंचने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के पहले जत्थे में शामिल नहीं थे। ...और पढ़ें
-1778081334159_m.webp)
हार्दिक पांड्या
HighLights
अभी रायपुर रवाना नहीं हुए हार्दिक
पिछला मैच नहीं खेले थे पांड्या
हार्दिक की पीठ में जकड़न है
मुंबई, पीटीआई। कप्तान हार्दिक पांड्या रायपुर पहुंचने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के पहले जत्थे में शामिल नहीं थे, लेकिन आरसीबी के विरुद्ध रविवार को अगले मैच तक उनके फिट होने की संभावना है। मुंबई ने पिछला मैच चार मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेला था और हार्दिक पीठ में जकड़न के कारण इसमें नहीं खेले थे।
टीम सूत्र ने कहा कि हार्दिक को मामूली चोट है और उन्हें एक मैच के लिए आराम करने को कहा गया था। वह आरसीबी के खिलाफ बेहद अहम अगले मैच में खेलेंगे। मुंबई सात हार और तीन जीत के बाद तालिका में नौवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से वह लगभग बाहर हो गई है।
मुंबई इंडियंस टीम
विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।
लखनऊ को हराया था
अपने पिछले मैच में मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की कप्तानी की थी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए थे। 229 रन के टारगेट को मुंबई ने 8 गेंद पहले चेज कर लिया था। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन ने अर्धशतक लगाया था।
खबरें और भी
रयान ने 32 गेंदों पर 83 रन तो रोहित ने 44 गेंदों पर 84 रन कूट दिए थे। दोनों के बीच 65 गेंदों पर 143 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई थी। मौजूदा सीजन में मुंबई ने 10 मैच खेले हैं और 3 में जीत दर्ज की है। टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है।