MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों का 'इस्तेमाल' करने का बनाया रिकॉर्ड, कोई भी टीम नहीं कर पाई ऐसा काम
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2026 में अपने खिलाड़ियों का जमकर इस्तेमाल किया है। फ्रेंचाइजी ने इस मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने बनाया रिकॉर्ड
HighLights
मुंबई इंडियंस ने बनाया रिकॉर्ड
मुंबई ने जमकर किया खिलाड़ियों का इस्तेमाल
इस सीजन मुंबई की हालत पतली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस आईपीएल-2026 में उस फॉर्म में नजर नहीं आ रही है जिसकी उम्मीद उससे की जा रही थी। इस टीम के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल दिख रही है। अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए आज पांच बार की चैंपियन ये टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरी है। इस मैच में उतरते ही मुंबई ने एक रिकॉर्ड बना दिया।
मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ कुछ बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। वहीं ट्रेंट बोल्ट बाहर गए हैं। उनकी जगह कार्बिन बोश्च टीम में आए हैं।
मुंबई ने इस्तेमाल किए इतने खिलाड़ी
इस सीजन मुंबई ने अपनी प्लेइंग-11 में लगातार बदलाव किए हैं और अपने अधिकतर खिलाड़ियों को उसने मौका दिया है। मुंबई ने इस सीजन अभी तक 24 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। जो इस सीजन बाकी टीमों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले मुंबई ने सिर्फ दो बार ही 24 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। सबसे पहले ये काम उसने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में किया था। वहीं दूसरी बार साल 2012 में किया था।
देखा जाए तो दोनों ही सीजनों में मुंबई खिताब नहीं जीत पाई थी। इस सीजन भी उसकी स्थिति अच्छी नहीं है। लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले पांच बार की चैंपियन नौवें स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में बने रहने के लिए अब हर मैच जीतने की जरूरत है।
खबरें और भी
रोहित की वापसी
लखनऊ के खिलाफ मैच में मुंबई के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। वो ये है कि रोहित शर्मा फिट होकर वापसी कर रहे हैं। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में रखा गया है क्योंकि मुंबई की पहले गेंदबाजी है। मुंबई जब बल्लेबाजी करने उतरेगी तो रियान रिकल्टन के साथ रोहित का आना तय है।