'विराट से कुछ सीख लो', IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद रोहित शर्मा को पूर्व बल्लेबाज ने जमकर लताड़ा
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की फिटनेस और प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को विराट कोहली से सीख ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को जमकर फटकार लगाई है। उनका कहना है कि दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गिरावट के जिम्मेदार वे खुद हैं। मांजरेकर के मुताबिक रोहित और सूर्या ने अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने विराट कोहली से दोनों को सीखने की सलाह दी है।
सूर्या पिछले एक साल से अधिक समय से फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में 717 रन बनाए थे। हालांकि, उसके बाद से उनका बल्ला नहीं चला है। दूसरी तरफ रोहित का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। वे टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके अलावा आईपीएल 2026 में रोहित अच्छी फॉर्म में लग रहे हैं और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। हालांकि, चोट की वजह से वे 5 मैच नहीं खेल सके।
संजय मांजरेकर ने साधा निशाना
मांजरेकर ने स्पोर्ट्स स्टार के एक शो पर बात करते हुए कहा, "विराट कोहली से उन्हें सीखना चाहिए। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में मुश्किल दौर देखे हैं लेकिन उन्हें इस सीजन देखें। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की फिटनेस में क्या फर्क है? यहां पर मानसिक पहलू भी मौजूद है। आपको अपने शरीर को अपने इरादे के समर्थन के लिए तैयार रखना चाहिए। मुझे लगता है कि रोहित का प्रदर्शन भी इसलिए गिरा क्योंकि उन्होंने अपनी फिटनेस का उतना ध्यान नहीं दिया, जितना उन्हें देना चाहिए था।"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, "रोहित ने अपने लिए चीजें थोड़ी मुश्किल बना ली हैं। मुझे सूर्या के साथ भी यही नजर आता है। उन्हें अपनी फिटनेस को अलग स्तर पर ले जाने के लिए ध्यान देना चाहिए। विराट कोहली की तरह फिटनेस पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिए। विराट कोहली को अगर कोई सफलता मिलती है, तो वे इसका श्रेय अपनी फिटनेस को देते हैं।"
खबरें और भी
सूर्यकुमार यादव पर उठाए सवाल
मांजरेकर का कहना है कि सूर्या ने टी20 क्रिकेट में राज किया है लेकिन खिलाड़ियों को 30 साल की उम्र के बाद शारीरिक रूप में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे स्थिति और भी कठिन हो जाती है। उन्होंने कहा, "सूर्या ने टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी से राज किया है। उनकी फॉर्म में अचानक से गिरावट आई। बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनकी असफलता का सिलसिला शुरू हो गया।"