भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहली बार खेली जाएगी बाइलेटरल सीरीज, BCCI ने शेयर किया 6 मैचों का शेड्यूल
आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे महिला टीम के भारत दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। ...और पढ़ें

भारतीय टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे महिला टीम के भारत दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिम्बाब्वे और भारतीय महिला टीम के बीच पहली बाद बाइलेटरल सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। वहीं वनडे सीरीज का आगाज 23 अक्टूबर से होगा। सभी टी20 मुकाबले रायपुर में और एकदिवसीय मैच बड़ौदा में होंगे।
16 अक्टूबर से होगी शुरुआत
टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को होगा। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 23 अक्टूबर को, दूसरा 25 अक्टूबर और तीसर 28 अक्टूबर को खेला जाएगा।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 16 अक्टूबर, रायपुर
- दूसरा टी20: 18 अक्टूबर, रायपुर
- तीसरा टी20: 20 अक्टूबर, रायपुर
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 23 अक्टूबर, बड़ौदा
- दूसरा वनडे: 25 अक्टूबर, बड़ौदा
- तीसरा वनडे: 28 अक्टूबर, बड़ौदा
A 𝗵𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝗶𝗰 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗲𝘀𝘁 beckons 👏
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 7, 2026
Presenting the schedule for the first-ever women's bilateral series between Zimbabwe and #TeamIndia, comprising 3️⃣ T20Is and 3️⃣ ODIs 🗓️#INDvZIM pic.twitter.com/xkrXgtbhWf
वनडे में दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारतीय महिला टीम ने अब तक 345 वनडे खेले हैं। इस दौरान टीम को 188 मैच में जीत मिली है और 150 में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच टाई और 5 बेनतीजा भी रहे हैं। दूसरी ओवर जिम्बाब्वे महिला टीम ने 2021 से अब तक सिर्फ 35 एकदिवसीय मैच ही खेले हैं। इस दौरान टीम को 10 मैच में जीत मिली है और 14 में हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई भी रहा।
टी20 में प्रदर्शन पर नजर
जिम्बाब्वे महिला टीम ने अब तक खेले 89 टी20 इंटरनेशनल मैच में से 55 अपने नाम किए। 33 मुकाबलें में उन्हें शिकस्त मिली और 1 मैच टाई रहा। दूसरी ओर भारत की महिलाओं ने 2006 से अब तक 217 टी20 इंटरनेशनल मैच में में हिस्सा लिया है। इस दौरान विमन इन ब्ल्यू ने 119 मैच पर कब्जा जमाया और 91 मुकाबले गंवा दिए। 1 मैच टाई और 6 बेनतीजा भी रहे।