IND W vs SA W: भारतीय महिला टीम की एक और हार, कप्तान हरमनप्रीत बोलीं- सारे प्लान जान लिए, अब पलटवार करेंगे
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद कहा कि भारत को फिर से एकजुट होकर आगे का रास्ता खोजना होगा। ...और पढ़ें

करारी हार के बाद क्या बोलीं कप्तान हरमनप्रीत?
HighLights
दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज
पांचवें टी20आई मैच में भारत को 23 रन से मिली हार
साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज की अपने नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Harmanpreet Kaur Statement: कप्तान लौरा वोल्वार्ट के नाबाद अर्धशतक के बाद नोनकुलुले को मलाबा और नेदिन डि क्लर्क की धारदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें और आखिरी महिला टी-20 मैच में सोमवार को भारत को 23 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मलाबा (15 रन पर दो विकेट) और डि क्लर्क (26 रन पर दो विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
करारी हार के बाद क्या बोली हरमनप्रीत कौर?
दरअसल, भारत की ओर से भारती फूलमाली ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। उनके अलावा रिचा घोष (नाबाद 25) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (22) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाईं। दक्षिण अफ्रीका के सामने भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी।
दक्षिण अफ्रीका ने वोल्वार्ट की नाबाद 92 रन की पारी से छह विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, जिससे टीम अंत तक उबर नहीं पाई। भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए और इस तरह अफ्रीकी टीम ने पांचवां टी20 मैच भी अपने नाम किया।
इस मैच में मिली हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा,
हमारे लिए निराशाजनक रहा। इससे भी जरूरी था कि हम अपने सभी खिलाड़ियों को मौका दें। अच्छा है कि हमने ऐसा किया। आज हमने कुछ मौकों पर अच्छा खेल दिखाया। बल्लेबाजी में पावरप्ले ने हमें नुकसान पहुंचाया। ज्यादा रन नहीं बने और दो विकेट भी गंवा दिए। बहुत सारी अच्छी बातें और सीखने को मिला। अब हमें टीम के साथ बैठकर सोचना होगा कि आगे कैसे बढ़ना है। उनके पास बहुत अच्छी टीम है। अब हमें उनके सारे प्लान पता हैं, वो कैसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहे हैं। हमें और मेहनत करनी होगी। फैंस कमाल के रहे।
हरमनप्रीत कौर