विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का हो गया है चयन, वही करेगा कप्तानी...' दीप दासगुप्ता ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Published: Thu, 11 Jan 2024 06:30 AM (IST)

दीप दासगुप्ता ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम ...और पढ़ें

दीप दासगुप्ता ने भारतीय टीम को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी। फाइल फोटो
दीप दासगुप्ता ने भारतीय टीम को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। रोहित भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कई सारे भविष्यवाणी की।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए दीप दासगुप्ता ने कहा, "यह महत्वपूर्ण होने वाला है, लेकिन विराट और रोहित जैसे किसी व्यक्ति के लिए आप कुछ हद तक आईपीएल के आधार पर उनका भविष्य तय नहीं कर सकते हैं, और मुझे यकीन है कि विराट 500 प्लस रन बनाएंगे। वह 500-600 रन बनाते हैं, भले ही सीजन बहुत खराब हो। इस सीजन में रोहित को देखना दिलचस्प होगा क्योंकि वह मुंबई इंडियंस का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं, इसलिए यह रोहित के लिए एक अलग तरह की भूमिका होगी।

'टीम का हो गया है चयन'

दीप दासगुप्ता ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि तमाम चर्चाओं के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम 90-95% फाइनल है और प्लेइंग इलेवन 99% फाइनल है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि दोनों आईपीएल में रन बनाएंगे। एक और महत्वपूर्ण चीज है कप्तानी क्योंकि यह प्रारूप कप्तानी पर आधारित है। यह लगभग तय है कि रोहित वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में कप्तानी करेंगे, क्योंकि वह कप्तानी कर रहे हैं, जो कि सीरीज का आखिरी शेड्यूल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- संयुक्त चैंपियन बनीं भारत और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम, बारिश के चलते नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

11 जनवरी को खेला जाएगा पहला मैच

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा। पहले मैच के लिए निजी कारणों के चलते विराट कोहली उपलब्ध नहीं रहे। वहीं, मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने कहा कि रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। शुभमन गिल और विराट कोहली के नंबर को लेकर पेंच फंसा है।

यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi 10: यू मुम्बा ने हरियाणा स्टीलर्स के जबड़े से छीनी जीत, तमिल थालइवाज ने यूपी योद्धाज को हराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।