Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कीमत चुकानी पड़ी..', IPL 2026 से बाहर होते ही DC के हेड कोच ने खुलकर गिनाई टीम की गलतियां

    Updated: Mon, 25 May 2026 02:23 PM (IST)

    DC के हेड कोच हेमांग बदानी ने आईपीएल 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन का कारण अहम मौकों को भुनाने में विफलता बताया। ...और पढ़ें

    DC के IPL 2026 से बाहर होने के बाद कोच बदानी का बयान

    DC के IPL 2026 से बाहर होने के बाद कोच बदानी का बयान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। DC Coach Hemang Badani: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पूरे सीजन दिल्ली की टीम लगातार अच्छा नहीं खेल पाई और अपने आखिरी लीग मैच में उन्हें केकेआर के खिलाफ 40 रन से जीत मिली। मैच में जीत के बाद डीसी के हेड कोच हेमांग बदानी ने माना कि उनकी टीम अहम मैचों में मौके भुनाने में नाकाम रही।

    बता दें कि डीसी ने आईपीएल का 19वां सीजन में 7 मैच जीते और 7 मैचों में हार का सामना किया और अपना सफर छठे पायदान पर रहकर खत्म किया। लगातार पांचवें साल दिल्ली की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। कोच ने माना कि कई ऐसे मैच थे, जहां डीसी जीत के करीब पहुंचकर हार गई।

    DC के IPL 2026 से बाहर होने के बाद कोच बदानी का बयान

    दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ घर में 1 रन से मिली दिल तोड़ देने वाली हार और पंजाब के खिलाफ 264 रन का बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं कर पाने और कैच ड्रॉप दिल्ली के खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह रही। रविवार को केकेआर पर मिली जीत के बाद पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बदानी ने कहा,

    "कई मैच ऐसे थे जो सच में किसी भी तरफ जा सकते थे। और हमने वो मौके नहीं भुनाए। एक गुजरात वाला गेम, हम 1 रन से हारे। 264 रन का स्कोर तो आप डिफेंड करना ही चाहोगे। CSK के खिलाफ भी हमने कैच छोड़े। SRH के खिलाफ गेम के अहम मौके पर कैच छूटे।"

    खबरें और भी

    बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग यूनिक अक्सर गुच्छों में विकेट गंवाती रही, जबकि गेंदबाजी अटैक में पूरे सीजन धार की कमी खली। डीसी के बॉलर्स 14 मैच में सिर्फ 64 विकेट ले पाए, जो सभी टीमों की तुलना में सबसे कम है। बदानी ने कहा

    "बैटिंग में भी हमने कई बार विकेट नहीं बचाए। अगर स्टैट्स देखो तो हमने गुच्छों में बहुत विकेट गंवाए हैं और बॉलिंग साइड के तौर पर आप ज्यादा से ज्यादा विकेट लेना चाहते हो। अगर दूसरी टीमों के विकेट के स्टैट्स देखो, तो हम सबसे नीचे हैं। इन सब चीजों की वजह से ही हम 14 अंक पर हैं, वरना हम इससे काफी बेहतर हो सकते थे।"

    कोच बदानी ने मिचेल स्टार्स के ज्यादातर मैचों में उपलब्ध नहीं रहने पर कहा कि स्टार्क के बिना भी दिल्ली के पास क्वालीफाई करने के मौके थे। इसमें कोई शक नहीं कि वो कमाल के खिलाड़ी है, उन्होंने सभी फॉर्मेट में बहुत अच्छा किया है और पहले 9 मैचों में उनका न होना हमारे लिए नुकसानदायक रहा, लेकिन कुल मिलाकर उसके बिना भी हमारे पास मौके थे।

    डीसी के कोच ने आगे कहा,

    "उसके बिना भी हम क्वालिफाई कर सकते थे। हां, स्टार्क से बहुत फर्क पड़ता है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर हम उन छोटे-छोटे मौकों को भुना लेते, तो हम अभी भी टूर्नामेंट में जिंदा होते।"

    यह भी पढ़ें- Axar Patel ने DC के बाहर होने के बाद बताया कौन है IPL 2026 की सबसे मजबूत टीम, RCB को इग्नोर कर किया हैरान

    यह भी पढ़ें- 'क्वालीफाई नहीं कर पाए...', KKR के IPL 2026 से बाहर होते ही कप्तान Ajinkya Rahane का छलका दर्द; रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी