Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इरफान पठान ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स की खस्‍ता हालत का किया खुलासा, इन प्‍लेयर्स को ठहराया जिम्‍मेदार

    Updated: Thu, 07 May 2026 11:02 PM (IST)

    प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब हर 'मैच करो या मरो' की स्थिति है। ...और पढ़ें

    दिल्‍ली कैपिटल्‍स।

    दिल्‍ली कैपिटल्‍स।

    HighLights

    1. शुक्रवार को दिल्‍ली का सामना कोलकाता से

    2. अरुण जेटली स्‍टेडियम खेला जाएगा मैच 

    3. कुलदीप यादव का फार्म में नहीं हैं

    खेल संवाददाता, नई दिल्ली। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब हर 'मैच करो या मरो' की स्थिति है। टीम 10 में से छह मैच हारकर सातवें स्थान पर है और अगर उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो बाकी चारों मैच जीतने होंगे। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि कुलदीप यादव की खराब फार्म और मिशेल स्टार्क की शुरुआती मुकाबलों में गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ी है।

    इरफान ने जियोहाटस्टर के वर्चुअल राउंड टेबल में कहा, अगर हम पिछले मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना और यह सोचना कि बाद में कंडीशन बेहतर हो जाएगी, एक दिक्कत थी। आरसीबी के विरुद्ध मैच हुआ था उसी मैदान पर वह पहले बल्लेबाजी कर रहे थे और 75 रन पर आउट हो गए थे। उस दिन भी मौसम की दिक्कत थी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी बारिश हुई और मौसम खराब होने की आशंका थी।

    उन्‍होंने कहा, आप वहां चेज करना चाहते हैं और आपने टॉस भी जीता था। मुझे लगता है कि सही फैसले लेने में भी चूक हुई। स्टार्क की शुरुआती मुकाबलों में गैरमौजूदगी भी टीम को भारी पड़ी। दूसरा कुलदीप यादव का फार्म में नहीं होना, यह दिल्ली के लिए एक बड़ी समस्या है क्योंकि आप उन पर निर्भर करते हैं, है ना। खासकर स्पिनर्स की मददगार पिच पर। अगर ऐसी पिच पर भी आप रन देते हैं और विकेट भी नहीं लेते हैं, तो यह चिंता की बात है।

    यह भी पढ़ें- DC vs KKR: दिल्‍ली कैपिटल्‍स की प्‍लेऑफ में कैसे होगी वापसी? डेविड मिलर ने शेयर किया पूरा प्‍लान

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: Kuldeep Yadav की खराब फॉर्म पर भड़के DC के कोच, दी कड़ी चेतावनी

    खबरें और भी