ENG vs IND 1st T20I: 'सूर्या ने मुझे इनपुट दिए..', Shreyas Iyer ने इंग्लैंड सीरीज से पहले बताया टीम इंडिया का प्लान
आयरलैंड से मिली 2-0 की करारी हार के बाद भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20आई सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया। ...और पढ़ें
-1782894485918_m.webp)
Shreyas Iyer को सूर्या और हिटमैन को दी खास सलाह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नए टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब अपने अगले मिशन की ओर आगे बढ़ चुकी है। पांच मैचों की टी20आई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया दमदार वापसी करना चाहेगी।
आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड सीरीज में भारत की नजरें सीरीज जीतने पर होगी। इस सीरीज का पहला मैच आज चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा, जिसके लिए कप्तान श्रेयस को सूर्या और हिटमैन ने खास सलाह दी हैं।
रोहित-सूर्या से श्रेयस को मिली खास सलाह
सूर्या ने श्रेयस को दी खास सलाह 31 साल के श्रेयस अय्यर को हाल ही में टी20आई टीम का कप्तान बनाया है। आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में पहली बार कप्तानी में श्रेयस फेल हुए। अब इंग्लैंड सीरीज से पहले उन्हें सूर्या से सलाह मिली है। अय्यर ने पहले टी20आई मैच से पहले कहा,
"रोहित भाई से बात करना ऐसा है जैसे आप अपने बड़े भाई से बात कर रहे हों। उन्होंने मेरे घरेलू करियर में भी काफी मदद की है। वहीं, सूर्या ने भी इस दौरे पर आने से पहले मुझे खास इनपुट दिए। सूर्या ने मुझे बताया कि अलग-अलग परिस्थितियों में मैनेजमेंट और खिलाड़ी कैसा व्यवहार करते हैं, जिससे मुझे कप्तानी संभालने में काफी मदद मिल रही है।"
भारत के नए टी20आई कप्तान ने आगे कहा,
मुझे विरोधियों के लिए आक्रामक और खतरनाक बने रहना पसंद है। जब मैं मैदान पर कदम रखता हूं, तो मैं एक आक्रामक और निडर दृष्टिकोण रखना चाहता हूं। मैं चाहता हूँ कि मेरी टीम भी इसी मानसिकता के साथ एकजुट हो, जहां विरोधी हमारे व्यक्तित्व और मैदान पर हमारी मौजूदगी से थोड़े सहम जाएं और मैं चाहता हूं कि टीम का हर एक खिलाड़ी इसी तरह सोचे, क्योंकि जब मैं मैदान पर उतरता हूं, तो यह मेरे लिए एक युद्ध की तरह होता है। मैं हर मैच जीतना चाहता हूं और यही वह मानसिकता है जिसे मैं देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी के अंदर कूट-कूट कर भरना चाहता हूं, ताकि हम विरोधियों को हर कदम पर कड़ी चुनौती दे सकें।
श्रेयस अय्यर
खबरें और भी
Relentless. Ruthless. Determined 🙌
— BCCI (@BCCI) July 1, 2026
🎥 🗣️ 𝗖𝗮𝗽𝘁𝗮𝗶𝗻 𝗦𝗵𝗿𝗲𝘆𝗮𝘀 𝗜𝘆𝗲𝗿 𝗶𝘀 𝗜𝗻𝗰𝗵𝗮𝗿𝗴𝗲 and embracing the great honour of leading #TeamIndia 🇮🇳 🫡 - By @RajalArora
Watch 🔽 | #ENGvIND | @ShreyasIyer15 https://t.co/zmHVeAl5YB
एक नए सफर की शुरुआत
31 साल के श्रेयस खिलाड़ी ने यह भी कहा कि पिछले टी20 विश्व कप में भारत की सफलता के बावजूद, टीम एक नए सफर की शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा,
"मुझे लगता है कि गौती भाई ने अपने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि हम विश्व चैंपियन थे। यह एक बिल्कुल नया अध्याय है जो पूरी तरह से नए सिरे से शुरू हो रहा है, जहां मैं टीम का कप्तान हूं और हम फिर से शून्य से शुरुआत कर रहे हैं।”
डॉक्टर्स डे पर अय्यर हुए भावुक
अय्यर ने डॉक्टर्स डे पर उन डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने 2025 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सिडनी में लगी
गंभीर चोट से उबरने में उनकी मदद की थी। इस चोट के कारण उनकी तिल्ली टूट गई थी और अंदरूनी चोट आईं थी,
डॉक्टर्स डे के अवसर पर, भारतीय कप्तान ने उस मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया जिसने उन्हें क्रिकेट में वापसी करने में मदद की।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Preview: आयरलैंड की हार भूलकर लड़नी होगी इंग्लैंड की लड़ाई, वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू!
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने कर दिया कन्फर्म