ENG vs IND: 4 मैचों से जीत को तरस रही टीम इंडिया, ईशान किशन ने बताया इंग्लैंड में सीरीज बचाने का इकलौता रास्ता
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वापसी का प्लान बताया है। ...और पढ़ें

ईशान किशन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, मैनचेस्टर। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का मानना है कि भारत को इंग्लैंड की परिस्थितियों में बेहतर तरीके से ढलना होगा और बीच के ओवरों में धीमी गति से बल्लेबाजी करने की समस्या से निजात पानी होगी। इसके कारण ही टीम को दूसरे टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा।
भारत अपने पिछले चार टी-20 मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाया है। आयरलैंड के विरुद्ध दोनों मैच हारने के बाद इंग्लैंड के विरुद्ध सीरीज का पहला मैच वर्षा के कारण रद कर दिया गया था, जबकि दूसरे मैच में वह चार विकेट से हार गया था। इस मैच में भारतीय टीम बीच के ओवरों में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाई थी।
हमें परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझना होगा: ईशान किशन
किशन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिल्कुल उनके पास गेंदबाजी के सबसे अच्छे विकल्प होंगे। उन्हें परिस्थितियों की बेहतर समझ होगी लेकिन हम भी सुधार की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके खिलाड़ी हमारे विरुद्ध क्या कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास ज्यादा जानकारी है। हमें यह समझना होगा कि हम एक टीम के रूप में 20 अतिरिक्त रन कहां बना सकते हैं। हम इस पर बात करेंगे और आगे इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
किशन ने की जैकब बेथेल की जमकर तारीफ
दूसरे मुकाबले के बारे में किशन ने कहा कि मैच शुरू से ही हमारी पकड़ में था। मैच हमारे हाथ में था लेकिन दो फ्री हिट मिलने से इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव कम हुआ। उन्होंने इसका फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की। हमारी अपनी रणनीति थी, लेकिन साथ ही, हमें बेथेल को इसका श्रेय देना होगा क्योंकि वह लंबे समय तक टिके रहे और उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाया।
खबरें और भी
किशन ने यह भी स्वीकार किया कि लगातार हार से मानसिकता में बहुत बड़ा फर्क पड़ता है, लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इतने परिपक्व हैं कि वे एक टीम के रूप में हार को समझ सकते हैं और उससे उबर सकते हैं।