SL A vs IND A: गुरनूर बरार ने 10 विकेट लेकर श्रीलंका की धरती पर बरपाया कहर, टीम इंडिया ने मेजबान को चटाई 'धूल'
श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए ने आसान जीत हासिल कर ली है। भारत के लिए गुरनूर बरार ने कहर बरपाती गेंदबाजी की और 10 विकेट चटकाए। ...और पढ़ें

गुरनूर बरार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के 10 विकेट के दम पर इंडिया ए ने श्रीलंका ए को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में हरा दिया है। भारत ए ने मुकाबले में 10 विकेट से जीत हासिल की और इसी के साथ सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है। पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था और कोई भी नतीजा नहीं निकल सका था।
दूसरे मुकाबले में भारत के साई सुदर्शन भी बल्ले से चमके। उन्होंने मैच में शतक लगाया और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले मुकाबले में भी कमाल की बैटिंग की थी और सेंचुरी ठोकी थी। गाले में खेले गए दूसरे मैच में देवदत्त पडिक्कल ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया लेकिन वे शतक लगाने से चूक गए और 94 रनों पर आउट हो गए।
गुरनूर बरार ने झटके 10 विकेट
युवा तेज गेंदबाज बरार ने मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से कह ढा दिया है। उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद दूसरी पारी में 6 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। उनकी गेंदबाजी का ही नतीजा था कि टीम इंडिया ने मेजबान श्रींलका को दूसरी इनिंग में 209 रनों पर समेट दिया और मुकाबले को अपने नाम किया।
श्रींलका ए ने बनाए थे 366 रन
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए ने 366 रन बनाए थे। उनके लिए कप्तान सहान अरच्चिगे ने कमाल की बैटिंग की और शतक लगाया। उन्होंने 207 गेंदों पर 127 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए इस पारी में गुरनूर बरार और सारांश जैन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। दोनों ने 4-4 विकेट हासिल किए। यश ठाकुर को भी दो सफलता मिली थी।
खबरें और भी
भारत ने पहली पारी में ही बनाया पहाड़ जैसा स्कोर
पहली पारी में ही भारत ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। टीम इंडिया ने 543 रन बोर्ड पर जड़ दिए। भारत के लिए साई सुदर्शन सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 168 रनों की शानदार पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल शतक लगाने से चूक गए और 94 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान धुव जुरेल (53), सारांश जैन (70*) शेक रशीद (45) ने भी अहम योगदान दिया।
बरार की गेंदबाजी के आगे बेबस हुआ श्रीलंका
पहली पारी में 177 रनों से पिछड़ने के बाद श्रीलंका को दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना था। हालांकि, बरार की खतरनाक गेंदबाजी के आगे ये संभव नहीं हुआ। बरार ने 12.3 ओवरों में 68 रन खर्च करते हुए 6 विकेट चटकाए और श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। मेजबान टीम 209 रनों पर सिमट गई और 32 रनों की मामूली बढ़त हासिल कर सकी।
इंडिया ए ने जीता मुकाबला
श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 33 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम किया।