Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पृथ्वी शॉ की 3 महीने में ही टूट गई सगाई! मंगेतर ने लगाए धोखा देने का आरोप; इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 04:38 PM (IST)

    भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर से अपनी निजी जीवन की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं। उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने एक पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। ...और पढ़ें

    पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल

    पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा था लेकिन उनके निजी जीवन की वजह से क्रिकेट करियर पर भी असर पड़ा। पृथ्वी ने इसी साल मार्च में आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की थी लेकिन अब ये सगाई टूट गई है। हालांकि, इसको लेकर अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    पृथ्वी की मंगेतर आकृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है। इसमें उन्होंने शॉ का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें चल रही थी कि आकृति और शॉ के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इस बीच अब आकृति ने खुद बिना शॉ का नाम लिए पोस्ट किया है। उन्होंने कई बार धोखा देने का आरोप लगाया है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है दोनों की सगाई टूट चुकी है।

    आकृति अग्रवाल ने किया पोस्ट

    पृथ्वी और आकृति के संबंधों में दरार की खबरें लगातार सामने आ रही थी। इस बीच आकृति ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, उन्होंने शॉ के साथ सगाई टूटने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। आकृति ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और सगाई से संबंधित सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

    उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मुझे कई बार धोखा मिला लेकिन इसके बाद भी मैंने कुछ नहीं कहा। एक कदम बढ़ाने के बाद भी अभी विश्वास नहीं हो रहा है कि सबकुछ सच है। सारी अफवाहें सच हैं। सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वो सब सच है।" यहां पर आकृति ने कहीं भी शॉ या अपनी सगाई का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उनके संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही अफवाहें थी और इसी वजह से उनके पोस्ट को सगाई टूटने से जोड़ा जा रहा है।

    खबरें और भी

    पृथ्वी का विवादों से रहा है नाता

    शॉ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। उन्हें भारत के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा था। इस खिलाड़ी ने टेस्ट डेब्यू पर शतक भी लगाया लेकिन उसके बाद खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया से बाहर हो गए। उन्हें डोपिंग की वजह से बैन झेलना पड़ा। इसके बाद एक लड़की के साथ उनका विवाद भी खूब चर्चा में रहा।

    यह भी पढ़ें- कप्तान बनते ही बाबर आजम ने निकाली दुश्मनी! इस तेज गेंदबाज को किया बाहर; पहले हो चुका है विवाद

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के एक शॉट ने पूर्व दिग्गज को बनाया अपना फैन, बोले - 'उनके लिए कोई लिमिट नहीं है'