वैभव सूर्यवंशी के एक शॉट ने पूर्व दिग्गज को बनाया अपना फैन, बोले - 'उनके लिए कोई लिमिट नहीं है'
वैभव सूर्यवंशी अपने डेब्यू पर कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि, उन्होंने अपने एक शानदार शॉट से पूर्व भारतीय दिग्गज को अपना फैन बना लिया है। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू किया। वे बड़ी पारी खेलने से चूक गए और 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि सूर्यवंशी के पास बहुत क्षमता है और उनके लिए कोई सीमा नहीं है।
पटेल का ये भी कहना है कि सूर्यवंशी से लोगों की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। किसी खिलाड़ी पर इतनी उम्मीदें बहुत ही कम देखने को मिलती हैं। 15 वर्षीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ शॉट खेलकर अपनी झलक जरूर दिखाई।
पार्थिव पटेल ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ
मैच के बाद जियोस्टार पर बात करते हुए पटेल ने कहा, "पूरी दुनिया वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रही थी। उन्हें मैनचेस्टर में खेलने का मौका मिला और इसी के साथ वे भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक खिलाड़ी के तौर पर ये बहुत बड़ा पल है क्योंकि आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते हैं।"
पटेल ने आगे कहा, "जब आप डेब्यू करते हैं, तो ये बहुत ही अद्भुत एहसास होता है। उन्होंने कुछ शॉट खेले लेकिन कुछ चूके भी। मुझे उनके द्वारा बनाए गए 14 रनों की कोई चिंता नहीं है। हम सभी ने देखा कि कैसे उन्होंने आर्चर के खिलाफ फ्लिक शॉट खेला। इससे हमें पता है कि उनके अंदर क्या करने की क्षमता है। उनके लिए कोई सीमा नहीं है। वे बहुत सारे रन बनाएंगे और दिल जीतेंगे। किसी भी खिलाड़ी से इतनी उम्मीदें नहीं होती हैं लेकिन सूर्यवंशी हैं।"
खबरें और भी
भारत को मिली हार
इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। ऐसे में अगर भारत को सीरीज जीतनी है, तो अगले तीनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।