Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs IND: Vaibhav Suryavanshi का खुलासा, डेब्यू से पहले सबसे पहले किसे किया था कॉल? बताया नाम

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

    4 जुलाई 2026 को 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई में डेब्यू कर भारतीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्र ...और पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi का खुलासा, डेब्यू से पहले सबसे पहले किसे किया था कॉल

    Vaibhav Suryavanshi का खुलासा, डेब्यू से पहले सबसे पहले किसे किया था कॉल

    HighLights

    1. Vaibhav Suryavanshi ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास

    2. वैभव ने सचिन और शेफाली वर्मा को छोड़ा पीछे

    3. वैभव ने इंडिया के लिए डेब्यू कर सबसे पहले किसे किया था कॉल?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 4 जुलाई 2026 की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा।

    वह भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में खेलने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। साथ ही दुनिया के किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश की तरफ से टी20 इंटरनेशनल मैच में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए।

    इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद वैभव ने खुलासा किया और बताया कि उन्होंने सबसे पहले किसको कॉल लगाया था?

    वैभव ने अपने पिता को किया फोन

    इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20आई मैच में वैभव को भारत की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर उन्होंने ये कीर्तिमान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा को भी पछाड़ा।

    मैच से पहले युवा तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप सौंपी। इस दौरान तिलक ने कहा, 

    "सबसे पहले, यह तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए बेहद गर्व का पल है। उन्होंने तुम्हारे पीछे सच में बहुत कड़ी मेहनत की है। तुमने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह क्रिकेट कैप कमाई है। मैदान पर जाकर एकदम निडर होकर खेलो, यहां कुछ भी नहीं बदलता। सही एटीट्यूड और चेहरे पर मुस्कान के साथ अपने खेल का आनंद लो।" 

    खबरें और भी

    डेब्यू कैप मिलते ही वैभव ने सबसे पहले अपने पापा को कॉल लगाया। बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में वैभव इसका खुलासा कर रहे हैं। वह कहते हैं,

     

    यह सच में एक अद्भुत अहसास है। भारत के लिए खेलना किसी भी भारतीय के लिए सबसे बड़ी बात होती है, क्योंकि हर क्रिकेटर देश का प्रतिनिधित्व करना और देश को गौरवान्वित करना चाहता है। कैप मिलने के बाद मैं सबसे पहले अपने कमरे में गया और अपने पिता (संजीव) को बताया, जो यहां मेरे साथ ही रुके हुए हैं। मैंने सबसे पहले उन्हें यह खबर दी और उनके अलावा किसी और को नहीं बताया। इसके बाद मैंने अपनी मां और अपने कोच रोमी सर को जानकारी दी। पापा बहुत खुश थे और उन्होंने मुझसे बस यही कहा कि जो अब तक करते आए हो, वही करते रहो। कोई दबाव मत लो और अपने नेचुरल गेम पर भरोसा रखो।

    -

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव के बचपन के कोच को उन पर पूरा भरोसा

    वैभव ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने अपनी 10 गेंदों की छोटी सी पारी में 2 शानदार छक्के जड़कर 14 रन बनाए, जिसके बाद वे विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हुए।

    वैभव भले ही डेब्यू मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए हो, लेकिन उनके बचपन के कोच मनीष ओझा ने उनके इस पल को बेहद इमोशनल और गर्व से भरने वाला बताया।

    कोच ने कहा कि इस युवा बैटर के पास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का एक शानदार मौका है, ठीक उसी तरह जैसे उन्होंने आईपीएल (IPL) और अंडर-19 वर्ल्ड कप में करके दिखाया था। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वैभव आने वाले समय में देश के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलेंगे।

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: 'मेरा दिल भर आया...', इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद इमोशनल हुए वैभव; लिखा ये खास मैसेज

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी का ये कैच देख बंद हो जाएंगे कई लोगों के मुंह, फील्डिंग को कमजोरी बताने वालों को दिखाया आईना- Video