ENG W vs AUS W: 17 साल का सूखा... चौथा मौका, अंग्रेजों के सामने खड़ा है कड़वा अतीत; क्या टीम इंडिया का कारनामा दोहरा पाएगी इंग्लैंड?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का सामना आज ऑस्ट्रेलिया से है। इस मैच में दोनों टीमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इंग्लैंड के पास इस मैच को जीत अप ...और पढ़ें

इंग्लैंड के सामने ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल चुनौती

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप-2026 के शोर के बीच क्रिकेट की दुनिया में आज एक बड़ा मैच खेला जाना है। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 महिला वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाना है। इस मैच में इंग्लैंड के लिए पाने को बहुत कुछ है। हालांकि, अपने सातवें खिताब की तलाश कर रही ऑस्ट्रेलिया उसे आसानी से ट्रॉफी जीतने नहीं देगी।
इंग्लैंड के लिए इस मैच में काफी कुछ दांव पर है और अगर उसे जीत मिल जाती है तो फिर अतीत के कई कड़वी यादें धूमिल हो जाएंगी। अगर हार मिलती है तो फिर जख्म और गहरे हो जाएंगे।
इंग्लैंड को मिला चौथा मौका
महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल मैच इन दोनों टीमों के बीच ही खेले गए हैं। इन दोनों टीमें के बीच तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी टक्कर हुई है। साल 2012, 2014 और 2018 में ये दोनों टीमें भिड़ी हैं और तीनों बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। इंग्लैंड के पास चौथा मौका है जब वह ऑस्ट्रेलिया को खिताबी भिड़ंत में मात दे।
मेजबानी आती है रास
देखा जाए तो इंग्लैंड को वर्ल्ड कप की मेजबानी हमेशा रास आती है और वह खिताब जीत जाती है। महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन सबसे पहली बार साल 2009 में किया गया था और ये टूर्नामेंट इंग्लैंड में ही खेला गया था। इसमें विजेता भी इंग्लैंड की टीम बनी थी। साल 2017 में इंग्लैंड की मेजबानी में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था और उसमें भी इंग्लैंड को जीत मिली थी। इंग्लैंड ने जब भी अपनी मेजबानी में महिला वर्ल्ड कप खेला है, फिर चाहे फॉर्मेट कोई भी हो, उसे जीत मिली है। ये ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता की बात है।
17 साल का सूखा होगा खत्म
महिला वर्ग से पहले पुरुष वर्ग में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था। साल 2007 में खेले गए उस वर्ल्ड कप में भारत ने जीत हासिल की थी। उसके बाद भारत ने 17 साल का सूखा झेला था और फिर 2024 में इसे खत्म करते हुए रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था।
खबरें और भी
इंग्लैंड की महिला टीम भी इसी बात को दोहराने के मुहाने पर खड़ी है। इस टीम ने साल 2009 में आयोजित पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और इसके बाद अभी तक दोबारा नहीं जीत सकी है। आज इस टीम के पास 17 साल के सूखे को खत्म करने का मौका है।