ENG W vs AUS W Live Streaming: 7वीं ट्रॉफी पर ऑस्ट्रेलिया की नजर, फ्री में ऐसे देखें विमंस टी20 विश्व कप का फाइनल
विमंस टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंजाम तक पहुंच गया है। टूर्नामेंट की 2 बेस्ट टीम मिल गई हैं। ...और पढ़ें

रविवार को होगी टक्कर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंजाम तक पहुंच गया है। टूर्नामेंट की 2 बेस्ट टीम मिल गई हैं। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को और दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
अब ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच फाइनल में ट्रॉफी के लिए जोरदार जंग देखने को मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि विमंस टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमंस टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमंस टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 5 जुलाई को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमंस टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमंस टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला लंदन के एतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमंस टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमंस टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 7:30 बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
खबरें और भी
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट और अन्य खबरों के लिए आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
7वें खिताब पर नजर
ऑस्ट्रेलिया विमंस टी20 विश्व कप की सबसे सफल टीम है। इस टीम ने अब तक 6 बार टी20 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया है। ऐसे में रविवार को सोफी मोलिनक्स की नजर 7वीं ट्रॉफी पर होगी। दूसरी ओर इंग्लैंड ने पहले ही सीजन में चैंपियन बनी थी। ऐसे में उनकी नजर 17 साल के सूखे को खत्म करने पर होगी।
विमंस टी20 विश्व कप विनर टीम
- 2009: इंग्लैंड
- 2010: ऑस्ट्रेलिया
- 2012: ऑस्ट्रेलिया
- 2014: ऑस्ट्रेलिया
- 2016: वेस्टइंडीज
- 2018: ऑस्ट्रेलिया
- 2020: ऑस्ट्रेलिया
- 2023: ऑस्ट्रेलिया
- 2024: न्यूजीलैंड
इंग्लैंड विमंस टीम
नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, ऐलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, शार्लेट डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनियल गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीदर नाइट, लिंसी स्मिथ, इस्सी वोंग, डैनी वायट-हॉज।
ऑस्ट्रेलिया विमंस टीम
सोफी मोलिनक्स (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शूट, एलिस पेरी, बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ, निकोला कैरी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर।
यह भी पढ़ें- NZ W vs SL W: Nilakshika Silva की फिफ्टी से खुला श्रीलंका का खाता, न्यूजीलैंड को मिली दूसरी हार
यह भी पढ़ें- BAN W vs NL W: बांग्लादेश के सामने नहीं टिक सकी नीदरलैंड्स की महिलाएं, फिरदौस-शरमिन ने मचाया तहलका