ENG W vs AUS W: इंग्लैंड के सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, लॉर्ड्स पर भिड़ेंगी दो अजेय टीमें
लॉर्ड्स में महिला टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की अजेय टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। ऑस्ट्रेलिया सातवें खिताब पर नजर गड़ाए ...और पढ़ें

इंग्लैंड विमेंस वर्सेस ऑस्ट्रेलिया विमेंस फाइनल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आईएएनएस, लंदन। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को महिला टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में क्रिकेट की सबसे मशहूर प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी। इसमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
छह बार की चैंपियन मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया अपने सातवें खिताब पर नजर गड़ाए हुए है और अपनी 150वीं महिला टी-20 जीत के ऐतिहासिक मुकाम के भी करीब है। वहीं इंग्लैंड टीम को इस मुकाबले में जो घरेलू समर्थन मिलेगा, वह इन पर हर हाल में जीत के लिए दबाव बनाने का भी काम करेगा।
ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड पर रहा है दबदबा
इस वैश्विक टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड के विरुद्ध हमेशा दबदबा रहा है। 2012, 2014 और 2018 में हुए पिछले तीनों टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने पिछले आठ टी-20 मैचों में से छह जीते हैं, जिनमें लगातार पिछली तीन जीत भी शामिल हैं। हालांकि, मेजबान और 2009 की विजेता इंग्लैंड टीम होम ऑफ क्रिकेट (लार्ड्स) पर अपने शानदार रिकॉर्ड का फायदा उठाना चाहेगी।
लॉर्ड्स पर इंग्लैंड का टी-20 रिकॉर्ड एकदम सही रहा है। उन्होंने वहां खेले गए सभी चार मैच जीते हैं। जिसमें 2009 में उनकी पहली टी-20 विश्व कप जीत भी शामिल है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए मुख्य चिंता अनुभवी तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एलिस पेरी की फिटनेस है, जिन्हें वेस्टइंडीज के विरुद्ध सेमीफाइनल जीत के दौरान जांघ में चोट लग गई थी।
खबरें और भी
नट सीवर ब्रंट हैं शानदार फॉर्म में
हेड कोच शेली निट्स्के ने संकेत दिया है कि दांव पर लगे बड़े मुकाबले को देखते हुए, प्रबंधन आंशिक रूप से फिट एलिस को खिलाने के लिए तैयार हो सकता है। इधर कप्तान नट साइवर ब्रंट की सफल वापसी के बाद इंग्लैंड की टीम भी उतनी ही मजबूत दिख रही है। पिंडली की चोट से उबरने के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध सेमीफाइनल में मैच जिताने वाली 75 रनों की पारी खेली थी।
दोनों टीमों का स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया टीम: सोफी मोलिन्यू (कप्तान), एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, निकोला कैरी, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जार्जिया वोल, जार्जिया वेयरहम।
इंग्लैंड टीम: नट साइवर ब्रंट (कप्तान), लारेन बेल, एलिस कैपसी, टिली कार्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लारेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोंस, फ्रेया केंप, हीदर नाइट, लिंसी स्मिथ, इजी वोंग और डैनी वायट-हाज।
यह भी पढ़ें- SL A vs IND A: श्रीलंका में टीम इंडिया का 'गदर', सुदर्शन के शतक के बाद जुरेल-सारांश ने मचाई तबाही
यह भी पढ़ें- ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी ने किया इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू, सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त