Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SL A vs IND A: श्रीलंका में टीम इंडिया का 'गदर', सुदर्शन के शतक के बाद जुरेल-सारांश ने मचाई तबाही

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 08:12 PM (IST)

    श्रीलंका ए के खिलाफ गाले में इंडिया ए ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच का तीसरा दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। ...और पढ़ें

    साई सुदर्शन

    साई सुदर्शन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साई सुदर्शन के शतक के बाद कप्तान ध्रुव जुरेल और सारांश जैन ने अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। श्रींलका ए के खिलाफ मुकाबले के तीसरे दिन भी अपना दबदबा बनाए रखा और मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। मैच के दूसरे दिन ही सुदर्शन ने शतक जड़ दिया था। तीसरे दिन उनसे दोहरे शतक की उम्मीद थी लेकिन वे 168 रन बनाकर आउट हो गए।

    गाले में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने मजबूत पकड़ मुकाबले पर बना ली है। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 366 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंडिया ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 541 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है।

    देवदत्त पडिक्कल शतक लगाने से चूके

    दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ए ने 1 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए थे। सुदर्श 104, जबकि देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर खेल रहे थे। तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद पडिक्कल से उम्मीद थी कि वे शतक लगाएंगे लेकिन वे स्कोर को आगे नहीं बढ़ा सके और 94 रनों पर ही आउट हो गए। दूसरी तरफ सुदर्शन ने पारी को आगे बढ़ाया और उन्होंने 168 रनों की पारी खेली।

    ध्रुव जुरेल और सारांश जैन ने लगाया अर्धशतक

    पडिक्कल और सुदर्शन के आउट होने के बाद कप्तान ध्रुव जुरेल और शेक रशीद ने मोर्चा संभाला। रशीद अर्धशतक लगाने से चूक गए और 45 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान जुरेल ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया। उन्होंने 88 गेंदों पर 53 रन बनाए। इसके बाद सारांश जैन ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया।

    खबरें और भी

    भारत की मुकाबले में मजबूत पकड़

    तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 541 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए सारांश जैन 137 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे छोर पर यश ठाकुर हैं, जो 1 गेंदों पर 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऐसे में अब भारत को उम्मीद होगी कि सारांश चौथे दिन शतक लगाएं और इंडिया ए को 600 के स्कोर तक पहुंचाए। श्रीलंका के लिए केशारा नुवांता ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी ने किया इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू, सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: 'उन्हें नहीं खिलाना चाहिए', वैभव सूर्यवंशी का दूसरे T20I में नहीं होगा डेब्यू; पूर्व दिग्गज ने दिया बताया सबसे बड़ा कारण