Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs IND: 'उन्हें नहीं खिलाना चाहिए', वैभव सूर्यवंशी का दूसरे T20I में नहीं होगा डेब्यू; पूर्व दिग्गज ने दिया बताया सबसे बड़ा कारण

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:01 PM (IST)

    भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20I मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है। मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर पूर्व दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग-11 में जगह नहीं है। पटेल का कहना है कि सूर्यवंशी को अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा। सूर्यवंशी के डेब्यू का हर किसी को इंतजार है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के इंग्लैंड में उनका डेब्यू कन्फर्म माना जा रहा था। हालांकि, पहले टी20 मैच में उन्हें मौका मिला।

    दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर में शनिवार को खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले बहस छिड़ी हुई है कि क्या सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह में मौका दिया जाएगा। वैभव शीर्ष क्रम में बैटिंग करते हैं। मौजूदा समय में भारत के सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन खेल रहे हैं। अभिषेक टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ संजू भले ही तीन मैचों में फ्लॉप हुए हैं लेकिन उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को जीत दिलाई थी।

    पार्थिव पटेल ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर दी राय

    इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले जियोस्टार पर बात करते हुए पटेल ने कहा, "मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में जरूर मौका मिलेगा। हालांकि, कोचिंग स्टाफ को उनसे बात करते रहने होगा। आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप खिलाड़ियों से साफ-साफ बात करें। भले ही आप उन्हें न खिलाएं लेकिन आपको उन्हें ये बताना होगा। वो 15 साल का बच्चा है और उनके साथ बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें सब्र रखने की सलाह देनी होगी।"

    सूर्यवंशी की फिलहाल प्लेइंग-11 में जगह नहीं

    पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना है कि टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वजह से वैभव के लिए फिलहाल टीम में जगह नहीं है। उन्होंने कहा, "ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, वे आईसीसी की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। अभी वैभव के लिए प्लेइंग-11 में जगह नहीं है और उन्हें ये बात अच्छी तरह से समझानी होगी।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सरेआम अफगानी खिलाड़ी की कैप चोरी कर भागा दर्शक, पूरे स्टेडियम में बना गया तमाशा- Video

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: मैनचेस्टर में नहीं खुलेगा टीम इंडिया का खाता, डराने वाली है वजह