Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs IND: मैनचेस्टर में नहीं खुलेगा टीम इंडिया का खाता, डराने वाली है वजह

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:04 PM (IST)

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की टी20 टीम का खाता अभी तक नहीं खुला है। मैनचेस्टर में आज होने वाले मैच में उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया अपना खा ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश

    श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की टी20 टीम को अपना पहला मैच जीतना बाकी है। आयरलैंड ने उसे दो मैचों की सीरीज में मात दी थी। वहीं चेस्टर ली स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद कर दिया गया। अब दूसरा मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जाना है और लग रहा है कि टीम इंडिया यहां से भी खाली हाथ लौटेगी।

    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इसी साल मार्च में टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीता था। इसके बाद उनको कप्तानी और टीम से हटाने के बाद अय्यर को कमान सौंपी गई। अभी तक अय्यर को अपनी पहली जीत की तलाश है और मैनचेस्टर में वह पूरी होती नहीं दिख रही है।

    इंग्लैंड ने मचाया था तूफान

    ऐसा इस मैदान पर खेले गए आखिरी टी20 मैच को देखकर कहा जा रहा है। इस मैदान पर आखिरी टी20 मैच मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। ये मैच क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज है क्योंकि इंग्लैंड की टीम ने यहां 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 304 रन बोर्ड पर टांग दिए थे। उस मैच में जिन बल्लेबाजों का बल्ला चला था वो इस सीरीज में भी टीम का हिस्सा हैं और गजब तूफानी बल्लेबाजी करते हैं।

    फिल सॉल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 60 गेंदों पर 15 चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 141 रन बनाए थे। जोस बटलर ने 30 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली थी जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे। जैकब बैथल ने 14 गेंदों पर 26 रन और हैरी ब्रूक ने 21 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली थी। ये सभी खिलाड़ी मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड का हिस्सा हैं और अगर इनका बल्ला चल गया तो फिर टीम इंडिया की आफत आनी तय है।

    खबरें और भी

    मैनचेस्टर में इंग्लैंड का जलवा

    इसके अलावा इस मैदान का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के साथ है। इंग्लैंड ने यहां कुल 13 टी20 मैच खेल हैं जिसमें से सात में उसे जीत मिली है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैचों का परिणाम नहीं निकल सका था। ये आंकड़े ये बताने के लिए काफी हैं कि यहां इंग्लैंड का दबदबा है।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर हो रही बहस के बीच BCCI ने सुना दिया अपना फैसला, कोच और कप्तान का लिया नाम

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार होने वाला है खत्म, मैनचेस्टर में मिलेगा मौका; क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा!