विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार होने वाला है खत्म, मैनचेस्टर में मिलेगा मौका; क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा!

Published: Sat, 04 Jul 2026 12:38 PM (IST)

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके डेब्यू की चर्चा को और तेज कर ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का सभी को है इंतजार

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का सभी को है इंतजार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूरा क्रिकेट जगत टकटकी लगाए वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रहा है। आयरलैंड के खिलाफ उनको मौका नहीं मिला था और न ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में, लेकिन आज मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 में वैभव के इंटरेनशनल डेब्यू का इंतजार खत्म हो सकता है। इस बात के संकेत वैभव सूर्यवंशी ने खुद दिए हैं।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की मांग लगातार उठ रही है। संजू सैमसन के फेल होने के बाद तो इसने और तूल पकड़ा है। हालांकि, विश्व क्रिकेट इस बात को लेकर दो भागों में बंटा हुआ है। एक धड़े का मानना है कि वैभव को डेब्यू का मौका मिलना चाहिए तो वहीं एक धड़ा मानता है कि अभी इसमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

नया अध्याय

इन सभी चर्चा के बीच वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिससे लग रहा है कि मैनचेस्टर में आज उनका डेब्यू हो जाएगा। वैभव ने अपनी इंस्टा स्टोरी में खुद की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, "न्यू चैप्टर"।

इसका अर्थ ये समझा जा रहा है कि आज वैभव टीम इंडिया के साथ डेब्यू करने के बाद अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने वाले है। टीम इंडिया के लिए खेलना भारत के हर क्रिकेटर का सपना होता है और वैभव का भी यही सपना है जिसे वो पूरा करने के काफी करीब हैं।

Vaibhav Suryavasnhi insta story

कोच ने कही थी अलग बात

मैच से एक दिन पहले शुक्रवार को टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे तो उन्होंने वैभव के डेब्यू को लेकर कहा था कि टीम इस मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा था कि टीम के पास अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज हैं।

मोर्केल ने कहा था, "मुझे लगता है कि हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए कि हमारे पास टी20 के शानदार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। संजू सैमसन वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। सैमसन ने आईपीएल में भी अच्छा किया था। कोचिंग स्टाफ के तौर पर ये वाजिब होगा कि हम विश्वास दिखाएं और खिलाड़ियों को सपोर्ट करें। हां, एक युवा खिलाड़ी तैयार है और ये अच्छी बात है, लेकिन सिर्फ शीर्ष के दो बल्लेबाजों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी टीम के लिए ये जरूरी है कि हम सपोर्ट दिखाएं।"

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी से डरी इंग्लैंड की टीम, डेब्यू की भनक से पहले ही शुरू कर दी तैयार; बनाया प्लान

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्‍लैंड टीम का एलान, ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को मिला मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।