विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्‍लैंड टीम का एलान, ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को मिला मौका

Published: Fri, 03 Jul 2026 06:06 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

इंग्‍लैंड टीम का एलान

इंग्‍लैंड टीम का एलान

HighLights

  1. 14 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज

  2. भारत और इंग्‍लैंड के बीच 3 वनडे होंगे

  3. भारतीय टीम का पहले ही एलान हो चुका

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। टी20 के बाद भारत और इंग्‍लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्‍यीय टीम का एलान किया।

कोल्‍स को मिला मौका

इस टीम में ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को शामिल किया गया है। जेम्‍स ने अभी तक कोई वनडे मैच नहीं खेला है। साथ ही जोश टंग भी टीम में हैं, जिन्होंने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और साकिब महमूद की भी टीम में वापसी हुई है।

तीन मैचों की यह सीरीज मंगलवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू होगी। इसके बाद 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में दूसरा मुकाबला और 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरा मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का पहले ही एलान हो गया था। 

इंग्‍लैंड की वनडे टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टंग।

 

 

 

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 14 जुलाई- एजबेस्टन, बर्मिंघम
दूसरा वनडे: 16 जुलाई- सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
तीसरा वनडे: 19 जुलाई- लॉर्ड्स, लंदन

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: रद हुआ
  • दूसरा टी20: 4 जुलाई
  • तीसरा टी20: 7 जुलाई
  • चौथा टी20: 9 जुलाई
  • पांचवां टी20: 11 जुलाई

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: मैनचेस्टर में खुलेगा टीम इंडिया का खाता या करना होगा इंतजार? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd T20I Live Streaming: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच का टाइम बदला, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें यह टक्‍कर