IND vs ENG: मैनचेस्टर में खुलेगा टीम इंडिया का खाता या करना होगा इंतजार? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के सामने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर उतरेगी। जानिए कैसा रहा है इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर् ...और पढ़ें
-1783075024210_m.webp)
भारत को पहली जीत की दरकार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत की टी20 टीम विदेशी दौरे पर है। आयरलैंड के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड में सीरीज खेल रही है, लेकिन उसे अपनी पहली जीत की तलाश है। आयरलैंड ने भारत को दो मैचों की सीरीज में पटखनी दी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था। अब भारत की नजरें मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे मैच में अपना खाता खोलने की है।
देखा जाए तो अय्यर की कप्तानी में भारत का अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है। टीम इंडिया इसके लिए बेसब्र होगी और पूरी कोशिश करेगी कि यहां जीत हासिल करे। हालांकि, इंग्लैंड को उसके घर में हराना किसी भी मैदान पर आसान नहीं है।
कैसा रहा है मैनचेस्टर का इतिहास?
ये मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जाना है। यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड न ज्यादा बुरा है और न ही ज्यादा अच्छा। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड फिफ्टी-फिफ्टी है। अभी तक भारत ने यहां दो मैच खेले हैं जिसमें से एक में उसे हार मिली है तो वहीं एक में जीत। भारत ने इस मैदान पर अपना पहला टी20 मैच 31 अगस्त को खेला था जिसमें उसे छह विकेट से हार मिली थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 165 रनों पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते हुए चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।
वहीं टीम इंडिया ने इस मैदान पर अपना आखिरी मैच आज के दिन यानी तीन जुलाई को साल 2018 में खेला था। उस मैच में भारत को जीत मिली थी। इंग्लैंड ने भारत को 160 रनों का टारगेट दिया था जो उसने दो विकेट खोकर 10 गेंद पहले हासिल कर लिया।
खबरें और भी
राहुल द्रविड़ का आखिरी मैच
साल 2011 में भारत ने इस मैदान पर जो मैच खेला था वो भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का आखिरी टी20 मैच था। इस मैच में राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने अपने अंदाज से विपरीत खेलते हुए 21 गेंदों पर 31 रन बनाए जिसमें तीन छक्के शामिल थे। ये तीन छक्के राहुल ने समित पटेल के एक ही ओवर में जड़े थे।