Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर हो रही बहस के बीच BCCI ने सुना दिया अपना फैसला, कोच और कप्तान का लिया नाम

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:31 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बयान दिया है। शुक्ला ने टीम मैनेजमेंट के खिलाफ ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर मचा है शोर

    वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर मचा है शोर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में चारों तरफ इस समय वैभव सूर्यवंशी छाए हुए हैं। उनका डेब्यू लगता है इस समय इंटरनेशनल मुद्दा बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि वह कब टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगै। इस बीच बीसीसीआई की तरफ से वैभव के डेब्यू को लेकर बयान आया है और ये बयान किसी और ने नहीं बल्कि उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया है।

    राजीव शुक्ला ने इस मामले में टीम मैनेजमेंट का साथ दिया है और कहा है कि जब मौका आएगा वैभव का डेब्यू हो जाएगा। वैभव ने आईपीएल में 776 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप जीती थी और फिर टीम इंडिया में जगह बनाई है। राजीव शुक्ला भी उनकी बल्लेबाजी के मुरीद हैं। हालांकि, उनका कहना है कि टीम मैनेजमेंट को जब सही लगेगा वैभव को मौका दे दिया जाएगा।

    कोच और कप्तान लेंगे अंतिम फैसला

    राजीव शुक्ला ने कहा कि वैभव को न खिलाने को लेकर उन्होंने काफी नकारात्मक कमेंट देखे हैं, लेकिन ये ऐसा मुद्दा है जिसका फैसला कोच और कप्तान दोनों को मिलकर लेना है। राजीव शुक्ला ने टाइम्स नाओ से बात करते हुए कहा, "हम भी इस बात को मानते हैं कि वह काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाई है। मैंने टीम मैनेजमेंट के खिलाफ कई सारे कमेंट देखे, लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि इस मामले में कोच और कप्तान ही अंतिम फैसला लेंगे। वह स्थिति को देख रहे हैं और जब भी सही मौका आएगा वह उन्हें निश्चित तौर पर मौका देंगे।"

    उन्होंने कहा, "इस तरह के फैसले टीम मैनेजमेंट की समझदारी पर छोड़ देने चाहिए। मुझे समझ नहीं आता है कि क्यों कई तरह की गैरजरूरी बातें उठ रही हैं।"

    वैभव ने दिया संकेत

    इस बीच वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिससे ये लग रहा है कि आज मैनचेस्टर में उनका डेब्यू हो जाएगा। वैभव ने स्टोरी में अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, "न्यू चैप्टर"

    खबरें और भी

    समीकरण उनके डेब्यू के बन भी रहे हैं। संजू सैमसन लगातार फेल हो रहे हैं और उनकी जगह वैभव को मौका मिल सकता है। हालांकि, कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा था कि टीम इंडिया वैभव को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार होने वाला है खत्म, मैनचेस्टर में मिलेगा मौका; क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा!

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी से डरी इंग्लैंड की टीम, डेब्यू की भनक से पहले ही शुरू कर दी तैयार; बनाया प्लान