Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरेआम अफगानी खिलाड़ी की कैप चोरी कर भागा दर्शक, पूरे स्टेडियम में बना गया तमाशा- Video

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 03:16 PM (IST)

    अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे और तभी एक फैन मैदान में घुस गया। इस फैन ने गुरबाज की कैप छीनी और भाग दिया। ...और पढ़ें

    अफगानी खिलाड़ी की कैप चोरी

    अफगानी खिलाड़ी की कैप चोरी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आपने कई बार देखा होगा कि मैच चल रहा होता है और अचानक से दर्शक मैदान पर घुस आते हैं। कोई अपने स्टार से मिलता है और पूर छूता है तो कोई हाथ मिलाकर चला जाता है तो कोई सेल्फी लेता है। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ अजीब बात हुई है। दर्शक उनसे मिलने तो आया, लेकिन कैप चोरी कर भाग गया।

    पूरे स्टेडियम में इस दर्शक ने जमकर तमाशा किया और स्टैंड में बैठे दर्शकों को जमकर हंसने का मौका दिया। सिक्टोरियी गार्ड्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की जो हो नहीं सका, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जितना मसाला चाहिए था उसका वीडियो बन गया।

    इस टूर्नामेंट में हुआ हादसा

    ये मामला अफगानिस्तान की टी20 लीग का है। शपेगीजा क्रिकेट लीग में गुरबाज मिस एनाक नाइट्स के कप्तान हैं। इस टीम का सामना बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स से हो रहा था। गुरबाज फील्डिंग कर रहे थे तभी अचानक से एक सिरफिरा फैन मैदान पर घुस गया। सभी ने सोचा कि ये गुरबाज से हाथ मिलाएगा या सेल्फी लेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस फैन ने सीधे गुरबाज के पास पहुंचकर उनकी कैप छीन ली और भाग दिया।


    सिक्टोरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह उन्हें चकमा देकर बाउंड्री के पार लगे होर्डिंग बोर्ड पार कर गया। गुरबाज सिर्फ देखते रह गए और हंसने लगे।

     

    गुरबाज को मिली जीत

    जहां तक मैच की बात है तो गुरबाज ने अपनी टीम को आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई। टॉस जीतने के बाद गुरबाज ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला काम कर गया। ड्रेगन्स की टीम 19.3 ओवरों में 114 रनों पर ही ढेर हो गई। इस टारगेट को गुरबाज की टीम ने 9.4 ओवरों में हासिल कर लिया।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: मैनचेस्टर में नहीं खुलेगा टीम इंडिया का खाता, डराने वाली है वजह

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर हो रही बहस के बीच BCCI ने सुना दिया अपना फैसला, कोच और कप्तान का लिया नाम