'ये बांग्लादेश सर्कस बोर्ड है', तमीम इकबाल के BCB अध्यक्ष बनने के बाद आगबबूला हुआ पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में हाल ही में कई बदलाव देखने को मिले हैं। बीसीबी के नए अध्यक्ष का पद अब तमीम इकबाल संभाल चुके हैं। हालांकि, पूर्व बांग्लादेश ...और पढ़ें

तमीम इकबाल
HighLights
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बने तमीम इकबाल
अमीनुल इस्लाम ने अपने पद से दिया था इस्तीफा
पूर्व क्रिकेट ने बोर्ड को बताया सर्कस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में पिछले कुछ समय से लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था और उनके बाद तमीम इकबाल को नया अध्यक्ष चुना गया। इसी को लेकर बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर आफताब अहमद इसे सर्कस बताया है। उनका कहना है कि बांग्लादेश में क्रिकेट का अस्तित्व नहीं है।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद क्रिकेट बोर्ड में लगातार बदलाव जारी हैं। बोर्ड के 7 सदस्यों ने पहले इस्तीफा दिया। इसके बाद अध्यक्ष अमीनुल अपने पद से हटे और पूरी कमेटी को बर्खास्त कर दिया गया। इकबाल अब नए अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं और 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई। इस कमेटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि समिति में कई ऐसे सदस्य हैं, जिनकी राजनीति में भी अच्छी पकड़ है और इसका बीसीबी पर प्रभाव पड़ सकता है।
आफताब अहमद ने बताया सर्कस
पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर ने अमेरिका क्रिकेट बोर्ड से इसकी तुलना की। उन्होंने कहा, मैं पिछले तीन सालों से अमेरिका में रह रहा हूं। मुझे नहीं पता है कि यहां का क्रिकेट बोर्ड कहां स्थित है। मैं हर दिन क्रिकेट से जुड़ा रहता हूं लेकिन उसके बार में मुझे कुछ भी पता नहीं चला। उसके सदस्यों के बारे में तो बिल्कुल भी नहीं।"
बांग्लादेश के लिए 16 टेस्ट, 85 वनडे और 11 टी20 मैच खेल चुके आफताब ने आगे कहा, "यहां के बारे में मुझे जानकारी नहीं है और आप कह सकते हैं कि ये मेरी गलती है लेकिन बांग्लादेश में ऐसा नहीं है। मीडिया के द्वारा आपको सबकुछ पता चल जाता है। आप जानना चाहें या न जानना चाहें लेकिन वो आपको प्रचार-प्रसार के जरिए जानकारी दे ही देंगे। बांग्लादेश में क्रिकेट का अस्तित्व नहीं रहा है। यहां पर सर्कस का अस्तित्व है और मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि आप इस सर्कस को देखें।"
खबरें और भी
बांग्लादेश क्रिकेट चुनाव में गड़गड़ी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में पिछले साल यानी 2025 में चुनाव हुआ था। उस इलेक्शन में अमीनुल इस्लाम बीसीबी के अध्यक्ष बने। उनके कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश में काफी विवाद हुए। खासकर भारत के साथ संबंध बिगड़ गए। बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इनकार किया।