Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: वेस्‍टइंडीज के तूफानी बल्‍लेबाजों के बीच 'फ्लाइंग क्‍लब' का हिस्‍सा बने Jos Buttler, रोहित शर्मा बहुत पीछे!

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 05:36 PM (GMT+05:30)

    अरुण जेटली स्‍टेडियम में बुधवार को जोस बटलर ने तबाही मचाई। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के इस बल्‍लेबाज ने तूफानी शतक लगाया। ...और पढ़ें

    बटलर ने ठोकी तूफानी फिफ्टी।

    बटलर ने ठोकी तूफानी फिफ्टी।

    HighLights

    1. जोस बटलर ने लगाया अर्धशतक

    2. दिल्‍ली के खिलाफ बनाए 52 रन

    3. अपनी पारी में उन्‍होंने 5 छक्‍के जड़े

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में बुधवार को जोस बटलर ने तबाही मचाई। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के इस बल्‍लेबाज ने तूफानी शतक लगाया। बटलर ने 27 गेंदों का सामना किया और 52 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 3 चौके और 5 छक्‍के निकले। 5 सिक्‍स लगाते ही बटलर वेस्‍टइंडीज के तूफानी बल्‍लेबाजों के बीच 'फ्लाइंग क्‍लब' का हिस्‍सा बन गए हैं।

    600 छक्‍के पूरे हुए

    बटलर के टी20 क्रिकेट में अब 600 छक्‍के पूरे हो गए हैं। टी20 में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह 5वें बल्‍लेबाज बन गए हैं। टॉप-4 में वेस्‍टइंडीज के ही बैटर हैं। भारत के रोहित शर्मा (554) इस लिस्‍ट में 9वें नंबर पर हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा छक्‍के वेस्‍टइंडी के क्रिस गेल ने लगाए हैं। 2005 से 2022 तक खेले गेल ने 463 मैच की 455 पारियों में 1056 हवाई फायर किए। वह टी20 क्रिकेट में 1000 से ज्‍यादा सिक्‍स लगाने वाले इकतौले बैटर भी हैं।

    विंडीज बैटर्स का जलवा

    टी20 में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर वेस्‍टइंडीज के कीरोन पोलार्ड हैं। उन्‍होंने 735 मैच की 652 पारियों में 982 गेंदों को हवा के रास्‍ते बाउंड्री के पार पहुंचाया है। तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल और चौथे पर निकोलस पूरन हैं। रसेल ने 590 मैच में 784 गेंदों को और पूरन ने 444 मैच में 712 गेंदों को सीधे दर्शकों की गोद में पहुंचाया है। जोस बटलर ने 496 टी20 मैचों में 600 सिक्‍स के आंकड़े को छुआ है।

    टी20 में सबसे ज्‍यादा छक्‍के

    • क्रिस गेल: 1056 सिक्‍स
    • कीरोन पोलार्ड: 982 सिक्‍स
    • आंद्रे रसेल: 784 सिक्‍स
    • निकोलस पूरन: 712 सिक्‍स
    • जोस बटलर: 600 सिक्‍स
     
     
     

    टी20 करियर पर नजर

    बटलर के टी20 करियर की बात करें तो उन्‍होंने 496 मैच की 467 पारियों में 13961 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 34.98 की और स्‍ट्राइक रेट 146.24 की रही है। इस प्रारूप में वह 99 अर्धशतक के साथ ही 8 शतक भी लगा चुके हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 124 रन है।

    यह भी पढ़ें- DC vs GT: झुका सिर, आंखों में आंसू... सिंगल नहीं लेने के फैसले पर खुद को कोस रहे David Miller; देखें वायरल VIDEO

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- GT vs DC: डेविड मिलर ने मैच बनाया भी, फंसाया भी... दिल्ली के घर में घुसकर गुजरात ने छीनी जीत