Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs GT: झुका सिर, आंखों में आंसू... सिंगल नहीं लेने के फैसले पर खुद को कोस रहे David Miller; देखें वायरल VIDEO

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 11:24 AM (IST)

    David Miller Dressing Room Video: दिल्ली कैपिटल्स गुजरात टाइटंस से आईपीएल मैच 1 रन से हार गई, जिसके बाद डेविड मिलर बेहद भावुक और निराश दिखे। मिलर ने न ...और पढ़ें

    HighLights

    1. DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 1 रन से हराया

    2. डेविड मिलर के सिंगल नहीं लेने का फैसला दिल्ली टीम को पड़ा भारी

    3. डेविड मिलर के ड्रेसिंग रूम का वीडियो हो रहा वायरल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। David Miller Crying Video: आंखों में आंसू, झुका हुआ सिर और चेहरे पर निराशा… ये दिल्ली कैपिटल्स की 1 रन से हार के बाद डेविड मिलर का हाल है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 14वां मैच खेला गया, जिसमें गुजरात की टीम ने दिल्ली को सिर्फ 1 रन से मात दी और सीजन में अपना पहला मैच जीता। 

    इस मैच में दिल्ली के हीरो बनते-बनते डेविड मिलर विलेन बन गए। उन्होंने मैच में नाबाद 41 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल नहीं लेने के उनके फैसले ने दिल्ली का दिल तोड़कर रख दिया। 

    David Miller दिल्ली की हार के बाद टूटकर बिखरे

    दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (DC vs GT IPL 2026) की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में डेविड मिलर (David Miller Crying Dressing Room) टूटकर बिखरे हुए दिख रहे हैं। वो अपने 1 रन नहीं लेने के फैसले पर खुद को कोस रहे हैं और उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टीम के कोच हेमंग बदानी मिलर को संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

     

    कप्तान अक्षर ने मिलर को संभाला

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हुए और दिल्ली कैपिटल्स ने ये मैच 1 रन से गंवा दिया। उससे पहले आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर डेविड मिलर ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे टीम को भारी नुकसान हुआ। मिलर ने सिंगल लेने से कुलदीप यादव को मना कर दिया था। वो कुलदीप को स्ट्राइक देना नहीं चाहते थे, क्योंकि उनको लगा था कि वो आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाकर मैच को निकाल लेंगे, लेकिन वो ऐसा करने में नाकामयाब रहे और गुजरात ने ये मैच जीत लिया।

    अगर डेविड मिलर वो सिंगल ले लेते तो स्कोर बराबरी पर पहुंच जाता और फिर सुपर ओवर होता, लेकिन आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने एक शानदार गेंद डालकर मिलर के अरमानों पर पानी फेर दिया। जोस बटलर ने कुलदीप को आखिरी गेंद पर रन आउट किया और गुजरात ने 1 रन से ये मैच जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद मिलर को ये एहसास हुआ कि उन्होंने बहुत बड़ा ब्लंडर कर दिया। मैदान पर ही वो इमोशनल नजर आए। कप्तान अक्षर बीच मैदान उन्हें संभालते दिखे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- David Miller ने 1 रन लेकर कुलदीप को स्ट्राइक क्यों नहीं दी? ब्रेन फेड मोमेंट के कारण नंबर-1 बनने से चूका डीसी

    यह भी पढ़ें- DC vs GT: जब डेविड मिलर ने नहीं लिया सिंगल, तब क्या सोच रहे थे Shubman Gill? कप्तान ने खुद किया खुलासा