विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 का क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान? पूर्व क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज

Published: Sun, 26 Jul 2026 01:33 PM (IST)

रोहित शर्मा को लेकर ऐसा दावा किया जाता है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के प्लान का हिस्सा ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पिछले कुछ समय से तरह-तरह की खबरें सामने आई हैं। लगातार मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित को टीम मैनेजमेंट विश्व कप 2027 के लिए नहीं देख रहा है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान ये दावा किया गया कि लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी मैच हो सकता है।

रोहित ने उस मुकाबले में शतक लगाया और इसके बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया। रोहित के संन्यास की खबरों को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को भी बयान देना पड़ा। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को फर्जी बताते हुए शर्मा के संन्यास की खबरों पर विराम लगाया था। अब इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीपदास गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर दीप दासगुप्ता को आया गुस्सा

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा, 'जब मैं ये सब सुन रहा था तो मुझे बहुत गुस्सा आया था। मैं अपना गुस्सा यहां पर निकाल सकता हूं। ये एक सीधी बात होनी चाहिए कि जब तक आप रन बना रहे हैं, आपको खेलते रहना चाहिए। सवाल ऐसे समय में ही उठता है, जब वो माहौल बनता है। मैंने किसी कैप्टन, कोच या सेलेक्टर से ये नहीं सुना। ये अलग बात है कि अगर मैदान के बाहर कहा गया हो, तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है।"

रोहित को लेकर इससे पहले भी कई बार दावा किया जा चुका है कि वे संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, लॉर्ड्स में शतक लगाने के बाद हिटमैन का एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया था। रोहित ने कहा, "मेरे लिए ये मायने रखता है कि मैं मैदान पर क्या कर रहा हूं। मैं टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं। मेरा पूरा फोकस वहीं है। अगर बाहर शोर होता है, तो होने दो बिना शोर के मजा नहीं आता है। मेरा काम मैदान के अंदर है और उनका काम मैदान के बाहर है।"

वेस्टइंडीज के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे रोहित

रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ वनडे में नजर आते हैं। उन्होंने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है। इस वजह से लंबे गैप के बाद खेलते हुए दिखाई देते हैं। भारत को अब सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें रोहित खेलते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड, 5 T20I मैच में ही हासिल की बादशाहत

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया ने बनाया मास्टरप्लान, ईशान किशन ने खोले राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।