वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जताई बड़ी चिंता, कोच गंभीर को दे डाली चेतावनी
वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उनको लेकर बड़ा बयान दिया है। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, मैनचेस्टर। भारत के पूर्व लेग स्पिनर एल शिवरामकृष्णन का मानना है कि 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आराम देने के बजाय लगातार खेलने का मौका मिलना चाहिए ताकि उन्हें विभिन्न परिस्थितियों में अनुभव और गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा।
इंग्लैंड के विरुद्ध मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में भारत के लिए पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मैच में 10 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए।
वैभव सूर्यवंशी को पूरे साल खेलना चाहिए: एल शिवरामकृष्णन
वहीं वेस्टइंडीज के विरुद्ध 1983 में 17 वर्ष की उम्र में टेस्ट पदार्पण करने वाले शिवरामकृष्णन का मानना है कि जब टीम प्रबंधन ने सूर्यवंशी पर भरोसा जताया है तो उन्हें पर्याप्त अवसर भी दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उसे सीमित ओवरों के क्रिकेट में लगातार मौके मिलने चाहिए। युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल करके फिर आराम देने का कोई मतलब नहीं है। उसे अभी आराम की जरूरत नहीं है, बल्कि पूरे साल खेलना चाहिए।
जीत के साथ नाबाद लौटने से बेहतर कुछ नहीं: बेथेल
इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने भारत के विरुद्ध दूसरे टी-20 मैच में अपनी नाबाद 76 रन की पारी को अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक बताते हुए कहा कि यह इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे टीम को जीत मिली। 22 वर्ष के इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक लगाए हैं।
खबरें और भी
उनका एकमात्र टी-20 शतक इस साल टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के विरुद्ध ही आया था, जिसमें इंग्लैंड को सात रन से हार का सामना करना पड़ा था। शनिवार को बेथेल ने संयमित लेकिन आक्रामक अंदाज में नाबाद 76 रन बनाए और 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को चार विकेट से जीत दिलाई।
इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई बढ़त
इससे मेजबान टीम पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे हो गई। बेथेल से जब पूछा गया कि इंग्लैंड के लिए उनकी पसंदीदा पारियों में यह पारी कहां आती है तो उन्होंने कहा मैं इसे शीर्ष के करीब रखूंगा। एक बल्लेबाज के तौर पर जीत के साथ नाबाद लौटना और साथियों से हाथ मिलाना, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।