'Gautam Gambhir की नहीं सुनी तो आपकी हिट लिस्ट में एंट्री…’, पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप
भारत के पूर्व गेंदबाज अतुल वासन ने गौतम गंभीर को लेकर कहा कि जो उनकी बात नहीं मानते, वे उनकी 'हिट लिस्ट' में आ जाते हैं। वासन ने ये भी दावा किया कि ड् ...और पढ़ें

पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर को लेकर सनसनीखेज खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Atul Wassan Claims Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को उनके बेबाक अंदाज और आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता है। बतौर खिलाड़ी वह मैदान पर कई बार विवादों का हिस्सा रहे और कोच बनने के बाद भी वह लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं।
इस बार उनका कोई बयान या मैदान पर आक्रामक रवैया नहीं, बल्कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को लेकर कुछ बड़े दावे सामने आई हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने गंभीर के स्वभाव और टीम मैनेजमेंट स्टाइल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कुछ खिलाड़ी उनके रवैये से खुश नहीं हैं। उन्होंने ये तक कह दिया है कि गंभीर की बात अगर किसी ने नहीं मानी तो वह उनकी हिट लिस्ट में शामिल हो जाता है।
पूर्व क्रिकेटर ने गंभीर को लेकर सनसनीखेज खुलासा
दरअसल, यूट्यूब पर 'विकी लालवानी शो' में बात करते हुए पूर्व भारतीय गेंदबाज अतुल वासन ने दावा किया कि गौतम गंभीर हमेशा से बेहद आक्रामक और या तो मेरी मर्जी, या फिर रास्ता नापो, वाली वाली सोच रखने वाले इंसान रहे हैं। उन्होंने कहा,
“मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। उनके साथ कुछ मसले रहे हैं। उनके साथ तो बस यही चलता है या तो उनकी बात मानो या फिर चलते बनो। वह वैसे ही है। दिल्ली क्रिकेट में भी उनका रवैया ऐसा ही था। अगर आप उनकी बात से सहमत नहीं हैं, तो आप उनकी हिट लिस्ट में आ जाते हैं। शुरू से ही वह पैसे वाले परिवार से थे, उनका मिजाज भी वैसा ही है, लेकिन वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है और काफी समझदार भी हैं।
खबरें और भी
वासन ने यह भी कहा कि गंभीर का यही स्वभाव उन्हें सफल क्रिकेटर बनाने में मददगार रहा, लेकिन अब भी वह उसी एग्रेसिव अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
कोहली से टकराव पर भी बोले वासन
अतुल वासन ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों की पर्सनेलिटी काफी आक्रामक है। उन्होंने कहा, “गंभीर शायद लड़ाई के बिना अपना बेस्ट नहीं दे सकते। यही वजह है कि उनका विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से टकराव होता है। उसे मूड में आने के लिए लड़ाई चाहिए। इसलिए वह कोहली से उलझ रहा है। उसकी दिल्ली की ओवर-एग्रेसिवनेस और अल्फा-मेल टाइप की पर्सनैलिटी। वह हारा भी है और जीता भी है।"
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को लेकर बड़ा दावा
सबसे बड़ा दावा करते हुए वासन ने कहा कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में हर खिलाड़ी गंभीर के साथ सहज नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे यकीन है कि सभी खिलाड़ी बहुत खुश नहीं होंगे। कुछ खिलाड़ी दबाव में होंगे। मैं एक-दो खिलाड़ियों के नाम जानता हूं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर नहीं बता सकता।