विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'केएल राहुल के साथ अन्याय हो रहा', पूर्व भारतीय कप्तान ने गौतम गंभीर की जमकर लगाई क्लास

Published: Mon, 09 Nov 2026 04:44 PM (IST)

पूर्व भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में केएल राहुल को छठे नंबर पर बल्लेबाजी कराने के लिए हेड कोच गौतम गंभीर की आलोचना की है।

गौतम गंभीर-केएल राहुल

गौतम गंभीर-केएल राहुल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस नियम के तहत चार रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतारा गया। इससे भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर क्लास लगाई है। उनका कहना है कि गंभीर ये गलत कर रहे हैं।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने लगातार विकेट गंवाए, जिससे भारत पर दबाव बढ़ गया था। राहुल, जो टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में नंबर-5 पर संकटमोचक बनकर आते हैं, उनके ऊपर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भेजा गया। अक्षर बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए, जिससे श्रीकांत गुस्से में दिखे और उन्होंने गंभीर की जमकर आलोचना की।

क्रिस श्रीकांत ने की गौतम गंभीर की आलोचना

पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने यूट्यब चैनल पर बात करते हुए गंभीर की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, "दूसरे वनडे मैच में सिर्फ वही सहज दिखे थे। जब मुश्किल परिस्थिति आती है, तो सिर्फ दो खिलाड़ी विराट कोहली और केएल राहुल आगे आते हैं। अगर राहुल पिछले मैच में जल्दी आउट हो जाते, तो टीम इंडिया खत्म हो जाती। अक्षर पटेल को राहुल के ऊपर भेजना कहां का इंसाफ है? आप केएल राहुल के छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने को कैसे सही ठहरा सकते हैं?"

श्रीकांत ने आगे कहा, "गौतम गंभीर को ये समझना चाहिए कि राहुल एक मार्की प्लेयर हैं। उन्होंने इंडिया के लिए नंबर-3 और चार पर खेलते हुए शतक बनाया है। इसके बाद भी उन्हें ऐसे रोल में डाला जा रहा है, जो अन्याय है।" गंभीर ने राहुल को छठे नंबर पर भेजने का कारण नहीं बताया लेकिन हो सकता है कि दाएं और बाएं हाथ का संयोजन बनाने के लिए उन्होंने ऐसा फैसला किया होगा।

श्रीकांत ने की गुरनूर बराड़ की तारीफ

न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक खेले गए दोनों वनडे मैचों में टीम इंडिया के युवा गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। इसी कड़ी में गुरनूर बराड़ भी शामिल हैं, जिन्होंने दूसरे वनडे मैच में चार विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। श्रीकांत ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "गुरनूर बराड़ वनडे और टेस्ट में अच्छे हैं लेकिन टी20 में उन्हें दिक्कत है। जब परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल होती है, तो भारतीय पेसरों ने हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। ये सालों से हो रहा है, जवागल श्रीनाथ के समय से। हालांकि, नॉर्मल विकेट पर भारतीय गेंदबाज पिट जाते हैं।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: तीसरे वनडे के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ देंगे उनके ही 'अपने', ये है वजह

यह भी पढ़ें- 'विराट से बात करने में डर लगता है', पूर्व भारतीय कोच ने कोहली को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।