Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिर में World Cup ट्रॉफी ले जाने पर बवाल, कीर्ति आजाद को Gautam Gambhir का करारा जवाब, कहा- कोई भी उठकर कुछ भी...

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 10:43 AM (IST)

    Gautam Gambhir Reply to Kirti Azad: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप जीतने के बाद ट्रॉफी लेकर मंदिर पहुंचे थे। पूर्व भारतीय क्रिकेट ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और जय शाह हनुमान मंदिर ट्रॉफी संग पहुंचे थे। कप्तान के मंदिर जाने पर टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने आपत्ति जताते हुए इसे शर्मनाक हरकत बताया था। कीर्ति आजाद के बयान पर कोच गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है।

    Gautam Gambhir ने कीर्ति आजाद को दिया करारा जवाब

    दरअसल, 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद ने विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और जय शाह के मंदिर पहुंचने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रॉफी सिर्फ मंदिर ही क्यों ले जाई गई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया गया तो उसे अन्य धर्मों के पूजा स्थलों पर भी ले जाना चाहिए था। आजाद ने इस कदम को भेदभावपूर्ण बताया।

    गौतम गंभीर का करारा जवाब

    इन आरोपों पर गौतम गंभीर ने कहा कि इस तरह के बयान देना सही नहीं है और इससे खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की अहमियत कम होती है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है और इसे उसी तरह मनाया जाना चाहिए।

    गंभीर ने न्यूज एजेंसी एएनआई पॉडकास्ट के दौरान कीर्ति आजाद के ट्वीट पर पूछे सवाल पर कहा, 

    यह सवाल जवाब देने लायक भी नहीं है। एक मैच हारने, जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारा था, उसके बाद जिस तरीके का प्रेशर खिलाड़ियों ने झेला और आज आप ऐसी स्टेटमेंट देते हो तो आप ऐसा बयान दे रहे हैं तो आप सचमुच अपने ही खिलाड़ियों और अपनी ही टीम को नीचा दिखा रहे हैं, जो नहीं करना चाहिए।

    -

    गौतम गंभीर

    खबरें और भी

    हरभजन सिंह ने भी की आलोचना

    इस विवाद के बीच पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी कीर्ति आजाद की टिप्पणी की आलोचना की और टीम का समर्थन किया।

    यह भी पढ़ें- ईशान क‍िशन ने बताया आगे का प्‍लान; पटना पहुंचने पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने क‍िया स्‍वागत

    यह भी पढ़ें- VIDEO: 'ऊट-पटांग सवाल न करें...', T20 WC जीतकर पटना पहुंचे ईशान किशन की नसीहत; कीर्ति आजाद के नाम पर भड़के