Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहिष्कार करने पर पीसीबी पर कड़ी कार्रवाई करे आइसीसी: सुनील गावस्कर

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 09:06 PM (IST)

    सुनील गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी-20 विश्व कप मैच के बहिष्कार का फैसला बदल सकता है। उन्होंने कहा कि यदि पा ...और पढ़ें

    सुनील गावस्कर का बयान

    सुनील गावस्कर का बयान

    HighLights

    1. गावस्कर ने पाकिस्तान के यू-टर्न लेने की संभावना जताई।

    2. बहिष्कार पर आईसीसी को पीसीबी पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

    3. हरभजन और शुक्ला ने भी आईसीसी के रुख का समर्थन किया।

    पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तान 'यू टर्न' लेगा लेकिन कहा कि भारत के विरुद्ध 15 फरवरी को टी-20 विश्व कप के मैच का बहिष्कार करने पर आइसीसी को पीसीबी पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। गावस्कर ने एक चैनल से बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि अगले चार या पांच दिन में दुनिया भर से प्रतिक्रिया आने लगेगी तो संभव है कि पाकिस्तान अपना फैसला बदल ले।

    इसमें क्या नया है। हम सभी को पता है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर रिटायर होते हैं और चार दिन बाद फैसला बदलकर कहते हैं कि हमारे प्रशंसकों ने और खेलने के लिए कहा है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मिसाल कायम की है। वे संन्यास का फैसला बदलते रहते हैं लिहाजा 15 फरवरी से पहले ऐसा कुछ हो सकता है।

    हरभजन सिंह ने भी साधा निशाना

    वहीं, पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, पहले उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन बांग्लादेश के मसले के बाद वे इसमें कूद पड़े। इस फैसले का असर आइसीसी पर पड़ सकता है, लिहाजा आइसीसी को कानूनी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। इससे पूरे टूर्नामेंट पर असर पड़ सकता है।

    पाकिस्तान को चेतावनी देकर आइसीसी ने सही किया

    बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को कहा कि टी-20 विश्व कप में भारत से कोलंबो में होने वाले मैच के बहिष्कार के गंभीर परिणाम की पाकिस्तान को चेतावनी देकर आइसीसी ने सही किया है। आइसीसी ने पीसीबी को चेताया है कि मैच के बहिष्कार के गंभीर परिणाम होंगे। शुक्ला ने कहा, आइसीसी ने इस मामले पर बड़ा बयान दे दिया है। इसमें खेल भावना की अहमियत को बताया गया है। हम आइसीसी से सहमत हैं, जब तक आइसीसी से बात नहीं हो जाती, बीसीसीआई कोई बयान नहीं देगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, T20 World Cup 2026 के शुरुआती मैचों से जोश हेजलवुड हुए बाहर

    यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ मैच को बॉयकाट करने पर सलमान अली अगा ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तानी कप्तान ने बताई खिलाड़ियों के मन की बात